फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Valentine's week will start with Rose Day from today

रोज-डे के साथ वेलेंटाइन वीक का आगाज आज से

Mon, 07 Feb 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Valentine's week will start with Rose Day from today
Valentine's week will start with Rose Day from today
बरेली। वेलेंटाइन वीक सोमवार से रोज-डे के साथ शुरू होगा। इसे लेकर युवा खासे उत्साहित हैं। बाजार में भी वेलेंटाइन स्पेशल गिफ्ट की खूब मांग है। पहले दिन रोज-डे के लिए फूल विक्रेताओं ने गुलाब का भरपूर स्टॉक कर लिया है।
विज्ञापन

रोज-डे के लिए अलग-अलग रंगों के गुलाब की खुशबू से बाजार गुलजार है। दोस्तों को गुलाब देकर लोग अपने खूबसूरत रिश्ते का अहसास कराते हैं। अलग-अलग रंग के गुलाब के मायने भी अलग-अलग होते हैं। लाल रंग का गुलाब लोग किसी खास के प्रति प्यार का इजहार करने के लिए देते हैं। गुलाबी रंग का गुलाब लोग अपने सबसे अच्छे दोस्त को देना पसंद करते हैं। पीला गुलाब रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से करने के लिए दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि बेहतर रिश्ते की शुरुआत अच्छी दोस्ती से ही होती है।
विज्ञापन

सफेद रंग शांति का प्रतीक है। इस रंग का गुलाब अधिकतर किसी खास से अपनी गलती की माफी मांगने के लिए और रिश्तों में शांति बनाए रखने के लिए दिया जाता है। बाजार में इन गुलाबों की कीमत भी अलग-अलग है। यह गुलदस्तों में भी मौजूद हैं। बाजार में गुलाबों की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं, बाजार में तरह-तरह के गिफ्ट भी मौजूद हैं। हालांकि गिफ्ट देने का चलन काफी पुराना है, लेकिन यह आज भी लोकप्रिय है। बाजार में वेलेंटाइन के अलग-अलग संदेश वाले तमाम कार्ड भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed