फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttarakhand Health Minister Surendra Singh Negi said eighth in the spring

आठवें वसंतोत्सव में बोले उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी

Mon, 15 Feb 2016 01:20 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 15 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Health Minister Surendra Singh Negi said eighth in the spring
बरेली। उत्तराखंड में प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना है लेकिन यहां से युवाआें और लोगों का पलायन चिंता का विषय है। प्रयास है कि लोग पहाड़ को अपना समझें। खासकर वे लोग जो मैदान में आकर बस गए हैं इसलिए केवल शादी ब्याह में ही नहीं बल्कि गर्मी और जाड़ों की छुट्टियों में भी पिकनिक मनाने अपने परिवार के साथ उत्तराखंड जरूर आएं। यह बातें उत्तराखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने रविवार को अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के आठवें वसंतोत्सव में कही।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र मैदान में हुए आयोजन में सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में प्राकृतिक संपदा का भंडार है। सरकार लोगाें को इससे जोड़ने का प्रयास कर रही है। इससे पहले वसंतोत्सव का शुभारंभ पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने किया। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र के लोगों के इस प्रयास की सराहना की। स्कूलों की छात्राओं और पहाड़ से आए लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक एक कार्यक्रम पेश किए। महासभा की ओर से वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मण सिंह बटरोही, फिल्म निर्माता विनोद कापड़ी और हास्य कलाकार घनानंद घन्ना को उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया गया। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. आरके चितलांगिया का भी नागरिक अभिनंदन किया गया। बच्चों और महिलाओं की प्रतियोगिता भी हुई। भजन-कीर्तन प्रतियोगिता में भी महिलाआें का मुकाबला हुआ। छोलिया नृत्य ने पूरे कार्यक्रम में समां बांधा। इस मौके पर स्मारिका का विमोचन किया गया। अध्यक्षता शंभु दत्त और संचालन आकाशवाणी रामपुर के आरजे सुरेंद्र राजेश्वरी ने किया। महाराज प्रभु जुयाल ने मंत्रोच्चारण किया। इस मौके पर इलाहाबाद बैंक के निदेशक अजय शुक्ला, ब्रिगेडियर हरित पंत, मेजर जनरल डीएस भाकुनी, इफको के राम सिंह, पार्षद राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ रंगकर्मी जेसी पालीवाल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


सद्भावना रैली से दिया संदेश
सुबह नौ बजे सद्भावना रैली गांधी उद्यान से शुरू हुई। रैली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान और पत्रकार मनोज कंडवाल को समर्पित थी। छोलिया नृत्य करती टोली के साथ बच्चे और महिलाएं नाचते-गाते नेहरू युवा केंद्र तक पहुंचे। रैली का शुभारंभ एमसी पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीन जोशी को मिला पहला वीरेन डंगवाल स्मृति सम्मान
वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार नवीन जोशी को पहला वीरेन डंगवाल स्मृति साहित्य सम्मान स्व. वीरेन डंगवाल की धर्मपत्नी रीता डंगवाल ने दिया। इस मौके पर नवीन जोशी ने कहा कि पहाड़ से हम मैदान में तो आ गए हैं लेकिन पहाड़ न उजड़े इसका भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन को बचाना जरूरी है। पहाड़ की जड़ों को बचाएं उसमें पानी डालें।


इनका रहा सहयोग
राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, डीएस धनीक, मदन सिंह बिष्ट, केसी जोशी, अभिनीत नेगी, केसी चौधरी, सतीश नैथानी, दामोदर लोहानी, दीवान सिंह, सुबोध कांडपाल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed