फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami targets SP and Congress in Bareilly

बरेली में बोले उत्तराखंड के सीएम: कांग्रेस-सपा गठबंधन का घोषणा पत्र जिन्ना के मुस्लिम लीग से कम नहीं

Tue, 30 Apr 2024 11:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 11:28 AM IST
सार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बरेली के कुर्मांचल नगर में जनसभा की। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस-सपा गठबंधन का घोषणा पत्र जिन्ना के मुस्लिम लीग से कम नहीं है। 

विज्ञापन
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami targets SP and Congress in Bareilly
जनसभा को संबोधित करते सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस व सपा अपने व अपने परिवार के लिए राजनीति कर रही हैं। हार तो उनकी पहले ही हो चुकी है। वे अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस-सपा गठबंधन का घोषणा पत्र जिन्ना के मुस्लिम लीग से कम नहीं। ये लोग पूरे देश में कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहते हैं।

विज्ञापन


बरेली के कूर्मांचलनगर में सोमवार शाम को आयोजित जनसभा में उत्तराखंड के सीएम ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई तो विपक्ष को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि देव भूमि के सभी तीर्थस्थलों की तरफ जाने वाले रास्तों का पिछले दस साल में जितना विकास हुआ, उतना कभी नहीं हुआ। अब पूर्णागिरि में रोप-वे शुरू करने पर काम चल रहा है। 
विज्ञापन


धामी ने कहा कि वर्ष 2022 में 46 लाख तो 2023 में 56 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की थी। हर साल दस लाख श्रद्धालु बढ़ रहे हैं। देश में सबसे पहले उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता लागू किया। पीएम मोदी ने पिछले दस साल में सीएए कानून, तीन तलाक, 370 हटाने का काम किया। इस बार जीतने के बाद 33  प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिलवाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पर साधा निशाना 
उत्तराखंड के सीएम ने कहा कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति एक समुदाय को देना चाहती है। ये लोग सरकार में आने पर संपत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा जब्त करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने पर्वतीय समाज के लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

इस दौरान उप्र के लोकनिर्माण मंत्री व पीलीभीत से प्रत्याशी जितिन प्रसाद, वनमंत्री डा. अरुण कुमार, कपिल अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, महापौर उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष व अन्य नेता मौजूद रहे। छोलिया नृत्य करने वाले कलाकारों की टोली ने सीएम धामी का स्वागत किया। 

भाजपा में शामिल हुए संजय 
पंजाबी महासभा बरेली के अध्यक्ष एवं प्रदेश के महामंत्री संजय आनंद को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वह 200 लोगों के साथ पार्टी में शामिल हुए और कहा कि पंजाबी समाज हमेशा भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed