फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttar Pradesh's largest ice cream plant install in Parag Dairy

पूरी यूपी लेगी बरेली की आइसक्रीम का स्वाद, पराग डेयरी में लगा प्रदेश का सबसे बड़ा प्लांट

Thu, 20 Dec 2018 12:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 Dec 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh's largest ice cream plant install in Parag Dairy
ice cream - फोटो : फाइल फोटो

सब कुछ ठीकठाक रहा तो नए साल से यूपी भर के लोग बरेली की आइसक्रीम का स्वाद ले सकेंगे। बरेली की पराग डेयरी में प्रदेश का सबसे बड़ा आइस्क्रीम प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। जनवरी के दूसरे सप्ताह से इसमें आइसक्रीम भी बनने लगेगी। सहकारी समितियों पर भी पराग अपने बूथ खोलेगा। इससे गांव वाले भी पराग की आइसक्रीम का स्वाद ले सकेंगे। 

विज्ञापन


बदायूं रोड स्थिति करगैना पराग डेयरी में 102 करोड़ की लागत से प्रदेश का सबसे बड़ा आइसक्रीम प्लांट लगाया गया है। इस प्लांट से पराग की मेरठ, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, आगरा समेत अन्य जिलों की डेयरियां भी जोड़ी जाएंगी। पराग की हर एक यूनिट में दूध से कुछ न कुछ प्रोडक्ट बनाकर उसे शहरी क्षेत्रों में पराग बूथों और ग्रामीण इलाकों में सहकारी समितियों पर बेचा जाएगा। 
विज्ञापन


पराग की आइसक्रीम बेचने के लिए दुग्ध समितियों के रूट कवर किए जाएंगे। उसके बाद अन्य रूटों पर पराग के बूथ बनाए जाएंगे। डेयरी के लिए गांवों से दूध लाने वाली गाड़ियां खाली नहीं चलेंगी। वह पराग डेयरी से दूध के खाली डिब्बे और आइसक्रीम लेकर निकलेंगी। आइसक्रीम बेचकर उधर से दूध लेकर डेयरी आएंगी। बेहतर मैनेजमेंट से कम लागत में ज्यादा मुनाफा हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘प्रदेश का सबसे बड़ा आइसक्रीम प्लांट बरेली में बनकर तैयार हो चुका है। जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह से प्लांट चालू हो जाएगा। इस प्लांट से राज्य स्तर पर आइसक्रीम की सप्लाई की जाएगी। सहकारी समितियों पर भी आइसक्रीम की बिक्री होगी।’ - सत्येंद्र कुमार, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed