{"_id":"5be5f755bdec226999177821","slug":"uttar-pradesh-eight-year-old-child-dies-due-to-fire-in-shahjahanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: झोपड़ी में सो रहा बच्चा आग में जिंदा जला, भीषण लपटों में चींखता रहा मासूम, मां बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: झोपड़ी में सो रहा बच्चा आग में जिंदा जला, भीषण लपटों में चींखता रहा मासूम, मां बेहोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
मृतक बच्चे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर जिले के जैतीपुर के थाना गढ़िया रंगीन के गांव भटिया के एक घर में अचानक आग लगने से आठ वर्षीय बच्चे की जलकर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर तिलहर के एसडीएम, सीओ ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को भैया दूज के बाद दोपहर करीब तीन बजे गांव के सूरजपाल की पत्नी राधा घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। पास में ही उसका आठ वर्षीय बेटा शिवसागर बैठा था। इसी बीच चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर में छू गई। इससे छप्पर में आग लग गई।
राधा ने पहले तो आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन जब आग उग्र हो गई तब वह चीखती हुई घर से बाहर की तरफ भागी, लेकिन बेटा शिवसागर घर के बाहर भागने के बजाय घर के अंदर भूसे वाली कोठरी के अंदर जा घुसा।
विज्ञापन
इसी बीच शोर मचने पर सूरजपाल आ गया उसने बाल्टी से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन छप्पर का फूस तेजी से आग पकड़ रहा था।

आग की लपटें अंदर कमरे तक भी चली गईं। अंदर से शिवसागर के चीखने की आवाज सुनने पर परिजनों को जानकारी हुई, लेकिन आग की तेज लपटों की वजह से उस तक कोई पहुंच नहीं पाया।
बमुश्किल आग पर काबू पाने के बाद जब सूरजपाल कमरे में पहुंचा तो बेटे की मौत हो चुकी थी। बेटे के शव को देख मां राधा बेहोश हो गई। सूरजपाल के छह बेटे हैं, जिनमें शिवसागर सबसे छोटा था और तीन बेटियां हैं। सूचना पर तिलहर एसडीएम मोईन-उल-इस्लाम और सीओ मंगल सिंह रावत पहुंचे और मामले की जानकारी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।