फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Using rude, informal language with employees... the Executive Engineer issues threats by claiming to be a minister's relative.

Bareilly News: कर्मचारियों से तू तड़ाक...मंत्री का रिश्तेदार बताकर धमकी देते हैं अधिशासी अभियंता

Fri, 21 Aug 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Using rude, informal language with employees... the Executive Engineer issues threats by claiming to be a minister's relative.
बरेली। सिंचाई विभाग के रुहेलखंड नहर खंड के अधिशासी अभियंता सर्वेश सिन्हा पर कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों ने उन पर अभद्र व्यवहार करने, तू-तड़ाक से बात करने और मंत्री का रिश्तेदार बताकर तबादले की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ और मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट संगठन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। वहीं शुक्रवार को कड़ी कार्रवाई के लिए कमिश्नर को भी ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार ने बताया कि अधिशासी अभियंता का व्यवहार लंबे समय से ठीक नहीं है। कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालय में अपनी बात रखने पर उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया जाता। अधिशासी अभियंता अक्सर तू-तड़ाक की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कर्मचारियों में रोष है। आरोप है कि अधिशासी अभियंता अपने प्रभाव का हवाला देते हुए कर्मचारियों को तबादला कराने की धमकी देते हैं। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि अधिशासी अभियंता खुद को मंत्री का रिश्तेदार बताकर अपना प्रभाव जताते हैं। बड़ी संख्या में कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय गए थे। अधीक्षण अभियंता की बैठक में व्यस्तता के कारण ज्ञापन कार्यालय में दिया गया। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अधीक्षण अभियंता से अधिशासी अभियंता के व्यवहार की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


आरोपों को बताया निराधार

अधिशासी अभियंता सर्वेश सिन्हा ने कर्मचारियों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वे शासन की मंशा के अनुरूप ही सभी कार्य कर रहे हैं। सिन्हा ने बताया कि सभी सरकारी कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उन्होंने कहा कि वे भी उसी कार्यालय में कार्य करते हैं और सभी की निगरानी होती है। उनका आरोप है कि जो लोग शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं करना चाहते, वे इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed