{"_id":"68f947da63ebf36743026b1a","slug":"use-of-debris-from-old-road-in-construction-of-cc-road-investigation-to-be-done-bareilly-news-c-4-vns1074-751037-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीसी रोड के निर्माण में पुरानी सड़क के मलबे का इस्तेमाल, जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीसी रोड के निर्माण में पुरानी सड़क के मलबे का इस्तेमाल, जांच होगी
विज्ञापन
बरेली। सड़क निर्माण में पत्थर, कंक्रीट और बजरी के स्थान पर पुरानी सड़क के मलबे का इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर शिकायत की गई है। नगर निगम के मुख्य अभियंता ने सहायक अभियंता को जांच सौंपी है।
नगर निगम गणेशनगर में कच्चे मार्गों के स्थान पर सीसी रोड का निर्माण करा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुरानी सड़क के मलबे का इस्तेमाल नई सड़क के निर्माण में किया जा रहा है। सड़क की सतह कमजोर बन रही है।
मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि एस्टीमेट सामने रखकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर शिकायत सही पाई जाती है तो ठेकेदार से वसूली की जाएगी।
आ चुकीं कई शिकायतें... नहीं हुई प्रभावी कार्रवाई
सीसी रोड के निर्माण के दौरान आए दिन शिकायतें आ रही हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके पीछे ठेकेदार और जेई की मिलीभगत सामने आ रही है। पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन रोक नहीं लग सकी। ब्यूरो
विज्ञापन
--
गणेश नगर में सड़क निर्माण में पुरानी सड़क का मलबा इस्तेमाल करने की शिकायत पर जांच कराई जा रही है। कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता सुनिश्चित करनी है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो कार्रवाई तय है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त