फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Urs-e-Razavi's three daily programs

उर्स-ए-रजवी का तीन रोजा कार्यक्रम जारी

Sun, 12 Nov 2017 02:30 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 12 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
Urs-e-Razavi's three daily programs
उसऱ्र्स
इस्लामियां इंटर कालेज मैदान पर 13 नवंबर से होने वाले उर्स-ए-रजवी के लिए दरगाह आला हजरत से तीन रोजा उर्स का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां व सज्जादानशी अहमन मियां ने इसका एलान किया। कार्यक्रम की कमान अहसन मियां, नूरी मियां, सय्यद आसिफ मियां और मोहम्मद राशिद खां संभालेंगे।
विज्ञापन


उर्स का पहला दिन: 13 नवंबर 2017 
आला हजरत के तीन रोजा उर्स की शुरुआत परचम कुशाई से होगी। परचम का जुलूस आजम नगर स्थित हाजी अल्लाह बख्श व ठिरिया के रजा चौक से जुलूसे परचम सज्जादा नशीन अहसन मियां की कयादत में उठेगा। यह जुलूस शाम को पांच बजे दरगाह शरीफ पहुंचेगा। यहां से जुलूस दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां की सरपरस्ती मेें उर्स स्थल इस्लामियां इंटर कालेज मैदान पर पहुंचेगा। जहां परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी। रात में 9 बजे आल इंडिया मुशायरा होगा।
विज्ञापन

 
उर्स का दूसरा दिन: 14 नवंबर 2017
कुरान ख्वानी सुबह 6 बजे होगी। इसके बाद नातो मनकबत की महफिल और सुबह 9.58 बजे रेहाने मिल्लत का उर्स होगा। खास कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे मुस्लिम सस्याओं पर चर्चा के लिए ‘तदबीरे फलाह और नजात’ पर जलसा होगा। इसमें देश विदेश के हजारों उलमा शिरकत करेंगे। रात 9 बजे से मुफ्ती आजम हिंद हजरत मुस्तफा रजा खां के उर्स के तहत कलामो तकरीर के कार्यक्रम होंगे। देर रात 1.40 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उर्स का तीसरा दिन: 15 नवंबर 2017
सुबह 6 बजे कुरान ख्वानी और नातो मनकबत के बाद उलमा की तकरीरों का कार्यक्रम होगा। इसमें आला हजरत पर चर्चा होंगी। यह सिलसिला जारी रहेगा। दोपहर 2.38 बजे आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का कुल शरीफ होगा। सज्जादा अहसन मियां की दुआ के बाद दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां जायरीन को सिलसिला-ए-रजविया में शामिल करते हुए मुरीद करेंगे। 

गुस्ल आज, पेश होगा संदल
बरेली। उर्स-ए-रजवी की पूर्व संध्या में मजार शरीफ पर रात 9 बजे गुस्ल के बाद संदल पेश करने की रस्म अदा की जाएगी। दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां और सज्जादानशीन अहसन मियां, ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह अजमेर शरीफ के गद्दीनशीन सय्यद सुल्तान मियां चिश्ती और शहजादे गौसे आजम सय्यद अब्दुल कादिर व दीगर सादाते इकराम के हाथों मजार शरीफ पर गुस्ल की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद संदल पेश होगा। यह जानकारी उर्स प्रभारी सय्यद आसिफ मियां ने दी।


ये संभालेंगे उर्स की व्यवस्था
बरेली। उर्स की व्यवस्था तहरीके तहफ्फुजे सुन्नियत (टीटीएस) के सदस्य संभालेंगे। इसमें प्रमुख रूप से शाहिद खां नूरी, परवेज खां नूरी, अजमल नूरी, हाजी जावेद खां, तारिक सईद, औरंगजेब नूरी, ताहिर अलवी, शान सुब्हानी, मंजूर खां, यासीन, नईम, मुजाहिद, आसिम हुसैन सय्यद माजिद, आसिफ नूरी, मोहसिन खां, काशिफ आदि शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed