{"_id":"68a359e0f7eaf14ecd08451b","slug":"urs-e-rajavi-started-with-waving-flag-of-raja-in-bareilly-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: रजा का परचम लहराकर उर्स-ए-रजवी का हुआ आगाज, शहर में निकाला गया जुलूस, रात में हुआ मुशायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: रजा का परचम लहराकर उर्स-ए-रजवी का हुआ आगाज, शहर में निकाला गया जुलूस, रात में हुआ मुशायरा
Mon, 18 Aug 2025 10:20 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 18 Aug 2025 10:20 PM IST
सार
उर्स-ए-आला हजरत में लाखों की संख्या में आने वाले जायरीन की भीड़ को देखते हुए शहर के कई बड़े स्कूलों ने दो दिन की छुट्टी का एलान किया है। यातायात व्यवस्था पर पड़ने वाले दबाव और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
उर्स-ए-रजवी का हुआ आगाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस्लामिया इंटर कॉलेज के भव्य द्वार पर सोमवार को रजा का परचम लहराने के साथ ही उर्स-ए-रजवी का आगाज हुआ। इस्लामी नारों और कुरान की गूंजती आयतों के बीच सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी, आसिफ मियां व देश-विदेश आए तमाम उलमा की मौजूदगी में दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां ने परचम कुशाई की रस्म अदा की। इसके बाद फिजा में आला हजरत की लिखीं नात व मनकबत गूंज उठीं।
विज्ञापन
इससे पहले आजम नगर स्थित हाजी अल्लाह बख्श के निवास पर फातिहाख्वानी और लंगर का आयोजन किया गया। इसके बाद सज्जादानशीन की कयादत में परचमी जुलूस परंपरागत रास्तों से कुमार टाकीज, इंदिरा मार्केट, बिहारीपुर ढाल होते हुए आला हजरत दरगाह पहुंचा। यहां सलामी देने के बाद जुलूस दरगाह प्रमुख की कयादत में बिहारीपुर रोड से इस्लामिया मैदान पहुंचा।
विज्ञापन
परचम कुशाई के बाद महफिल-ए-मिलाद में हाजी गुलाम सुब्हानी व आसिम नूरी ने नात व मनकब पेश की। रात 10:35 बजे आला हजरत के बड़े साहिबजादे मुफ्ती हामिद रजा खां (हामिद मियां) के कुल की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन
जायरीन की भीड़ को देखते हुए कई स्कूलों में अवकाश घोषित
उर्स-ए-आला हजरत में लाखों की संख्या में आने वाले जायरीन की भीड़ को देखते हुए शहर के कई बड़े स्कूलों ने दो दिन की छुट्टी का एलान किया है। यातायात व्यवस्था पर पड़ने वाले दबाव और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जीआरएम, माधवराव सिंधिया, डीपीएस, बेदी इंटरनेशनल स्कूल जैसे कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों ने मंगलवार और बुधवार का अवकाश घोषित किया है। जिला प्रशासन ने भी 20 अगस्त को सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। चूंकि शहर में मंगलवार को भी भीड़भाड़ रहेगी ऐसे में अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए परेशान थे। इस फैसले से उन्हें राहत मिलेगी।