फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Urban hospital sealed after patient shifted

Bareilly News: मरीज शिफ्ट होने के बाद अर्बन अस्पताल सील

Wed, 23 Sep 2026 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Urban hospital sealed after patient shifted
बरेली। नोडल अधिकारी ने मंगलवार को अर्बन अस्पताल को सील कर दिया। फर्जी दस्तावेजों से हॉस्पिटल इंचार्ज बनाने, मानक दरकिनार कर ऑपरेशन थिएटर, बिना पंजीकरण पैथलैब संचालन समेत पैनल में दर्ज डॉक्टरों के पेश न होने पर अस्पताल का पंजीकरण पहले ही निरस्त हो गया था।
विज्ञापन

बीते दिनों आईजीआरएस पर प्राप्त अर्बन अस्पताल का मानक दरकिनार कर संचालन की शिकायत पर सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने जांच कमेटी गठित की थी। स्थलीय निरीक्षण के बाद खामियों पर ऑपरेशन थिएटर और पैथोलॉजी भी अवैध संचालित मिलने पर सील किया था।
विज्ञापन

दूसरी बार शिकायत में हॉस्पिटल इंचार्ज के दो अस्पतालों में सेवा देने और सील खोलकर ओटी, पैथलैब दोबारा संचालन का आरोप था। आरोप की पुष्टि के बाद फिर कार्रवाई की गई। साथ ही, हॉस्पिटल इंचार्ज ने उनके अभिलेख फर्जी तरीके से प्रयोग करने का शपथपत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने अस्पताल का पंजीकरण निलंबित कर दिया। अस्पताल के दस्तावेजों का सत्यापन कराया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पंजीकरण निरस्त कर दिया। भर्ती मरीज शिफ्ट करने के निर्देश थे। मरीज शिफ्ट होने के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अंसारी ने बताया कि अस्पताल सील करने के दौरान पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बिना अनुमति सील खोलकर संचालन पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed