फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Urban Development Minister will visit the city on 11th and will gift 69 projects.

Bareilly News: नगर विकास विकास मंत्री 11 को आएंगे शहर, 69 परियोजनाओं की देंगे सौगात

Thu, 09 Oct 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Urban Development Minister will visit the city on 11th and will gift 69 projects.
53 परियोजनाओं के शिलान्यास और 16 के लोकार्पण की तैयारी में जुटे अफसर, 39.20 करोड़ रुपये है इन परियोजनाओं की लागत
विज्ञापन

बरेली। नगर विकास विकास मंत्री एके शर्मा 11 अक्तूबर को शहर आएंगे। उनके आगमन पर 69 परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास की तैयारी है। इनकी सूची शासन को भेज दी गई है।
नगर विकास मंत्री के शहर प्रवास के दौरान विभिन्न वार्डों में 35.97 करोड़ रुपये से प्रस्तावित सड़कों, नाले-नालियों व जलापूर्ति से जुड़ी 53 परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी है। वहीं, 3.41 करोड़ की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। मंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान छेड़ा गया है। लोकार्पण के लिए प्रस्तावित योजनाओं का अभियंताओं ने स्थलीय निरीक्षण किया है। सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट और सड़क निर्माण समेत पेयजल योजनाओं की नगर विकास मंत्री समीक्षा करेंगे। परसाखेड़ा के एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का संचालन शुरू कराने की भी तैयारी है। नगर निगम, डूडा, जल निगम के अधिकारी समीक्षा बैठक में रहेंगे। इस दौरान मंत्री विकास की कुछ नई परियोजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

इन वार्डों के लिए होगा सड़कों का शिलान्यास
छोटी विहार, वीर भट्टी, बड़ी विहार, सिठौरा, शांति विहार, ब्रह्मपुरा, हजियापुर, रेलवे कॉलोनी, कंजादासपुर, सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, मथुरापुर, रहपुरा चौधरी, स्वालेनगर, कटघर, वनखंडीनाथ, रामपुर बाग, जौहरपुर, नदौसी, बेनीपुर चौधरी, गांधीपुरम, जोगीनेवादा, रोहली टोला, भूड़, सरनिया, शाहदाना, चक महमूद, सुरेश शर्मा नगर, नई बस्ती, विधौलिया, सूफी टोला को सड़कों की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वार्डोें में 16 सड़कों का होगा लोकार्पण
वीर भट्टी, बड़ी विहार, सिठौरा, रेलवे काॅलोनी, मौलानगर, फरीदापुर चौधरी, रहपुरा चौधरी, रामपुर बाग, बेनीपुर चौधरी, कांकर टोला और सरनिया की जो सड़कें बनकर तैयार हैं, उनका लोकार्पण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed