फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UPSSSC PET 2025 more than nine thousand candidates left the exam on the first day in Bareilly

UP PET 2025: गणित के सवालों ने उलझाया... हिंदी ने दी राहत; परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर

Sat, 06 Sep 2025 06:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 06:49 PM IST
सार

बरेली जिले में शनिवार को 45 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र मिला-जुला रहा। गणित के सवाल काफी उलझाने वाले थे। हिंदी के सवाल सरल आए। 

विज्ञापन
UPSSSC PET 2025 more than nine thousand candidates left the exam on the first day in Bareilly
सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को बरेली जिलेभर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले में बनाए गए कुल 45 केंद्रों पर हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी, लेकिन परीक्षा के स्तर और केंद्रों की दूरी ने कई अभ्यर्थियों को परेशान किया। सुबह की पहले दिन पहली पाली में पंजीकृत 20880 अभ्यर्थियों में से 16205 शामिल हुए। 4675 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में भी 20880 में से 16076 ने परीक्षा दी और 4804 अनुपस्थित रहे। इस हिसाब से पहली पाली में 77.61 व दूसरी में 76.99 प्रतिशत अभ्यर्थि परीक्षा में शामिल हुए।

विज्ञापन


प्रारंभिक अर्हता परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली, जबकि दूसरी दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से काफी पहले ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच, कड़ी तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


गणित के सवालों ने किया परेशान
परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर मिला-जुला भाव था। अधिकांश परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा का स्तर सामान्य से थोड़ा ऊपर था। बरेली कॉलेज के एक केंद्र से बाहर निकले अमित कुमार ने बताया कि पेपर में गणित के सवाल काफी उलझाने वाले थे। उन्हें हल करने में काफी समय लगा, जिससे समय प्रबंधन में दिक्कत आई। वहीं, कुछ अन्य ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि गणित के सवालों ने उनका काफी समय खाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी के सवालों ने दी राहत
हालांकि, गणित के सवालों ने जहां अभ्यर्थियों को उलझाया, वहीं हिंदी के सवालों ने उन्हें राहत भी दी। प्रयागराज से आए सूरज सिंह ने बताया कि हिंदी के प्रश्न काफी सरल थे। उन्हें हल करने में बिल्कुल भी मुश्किल नहीं हुई और यह स्कोरिंग सेक्शन जैसा लगा। इसी तरह, सामान्य ज्ञान और अन्य विषयों के प्रश्न भी संतुलित बताए गए।

दूर के केंद्रों होने से हुई दिक्कत 
परीक्षा केंद्रों के आवंटन को लेकर अभ्यर्थियों में काफी निराशा देखने को मिली। कई अयोध्या, प्रयागराज और अन्य दूर-दराज के जिलों से बरेली परीक्षा देने आए थे। अयोध्या से आए विवेक शर्मा ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने इस बार परीक्षा केंद्र बहुत दूर बना दिए हैं। इस वजह से न केवल यात्रा का खर्च और समय बढ़ा, बल्कि कई ऐसे दोस्त भी थे जिन्होंने इतनी दूर आने की परेशानी के कारण परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने सरकार से मांग की कि अगली बार परीक्षा केंद्र गृह जिले के आसपास ही बनाए जाएं ताकि सभी को परीक्षा देने का समान अवसर मिल सके।

अभ्यर्थी बोले- आसान था पेपर 
फैजाबाद से आए प्रमोद ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए पेपर आसान था, हिंदी के प्रश्न तो कॉफी सरल थे, लेकिन गणित ने थोड़ी देर उलझाएं रखा। अयोध्या के पंकज वर्मा ने कहा कि बैंक की तैयारी कर रहा हूं तो पेपर ज्यादा कठिन नहीं लगा। गणित में एक प्रश्न ने थोड़ा परेशान किया था, लेकिन समय रहते उसे भी हल कर लिया। 

पीलीभीत की राखी ने कहा कि परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह से की थी, इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई , लेकिन गणित के सवालों को हल करने में कॉफी परेशानी हुई। बदायूं के इंशील खान बताया कि समय रहते परीक्षा पूरी कर ली थी, लेकिन सामान्य ज्ञान और गणित के प्रश्नों को हल करने सबसे अधिक समय लगा। कुल मिलाकर परीक्षा ठीक हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed