फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UPSSSC: Examination centers will not be built in dense population

यूपीएसएसएससी : घनी आबादी में नहीं बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र

Sat, 10 Jul 2021 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
UPSSSC: Examination centers will not be built in dense population
बैठक करते कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कमिश्नर ने की तैयारियों की समीक्षा, आयोग की सदस्य ने बताए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था का जायजा लेने को दस प्रधानाचार्य बनेंगे पर्यवेक्षक

बरेली। कमिश्नर आर रमेश कुमार ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 20 अगस्त को होने जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए परीक्षा केंद्रों के चयन में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घनी आबादी के बीच स्थित कॉलेजों को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। बैठक में उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सदस्य डॉ. रचना पाल ने भी हिस्सा लिया।
डॉ. रचना पाल ने पारदर्शिता के साथ अर्हता परीक्षा आयोजित कराने और परीक्षा केंद्रों के चयन के बारे में दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से होने चाहिए। घनी आबादी के कॉलेज या जिन केंद्रों पर पहले कोई आरोप लगा है, उन्हें किसी भी हालत में केंद्र न बनाया जाए। इसके साथ परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर और फर्नीचर की बेहतर व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

कमिश्नर आर रमेश कुमार ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को अपने-अपने जिले के दस प्रधानाचार्यों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात करने, चयनित केंद्र की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराने और स्टाफ की तैनाती में सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बरेली मंडल में करीब 76067 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें बदायूं में 10083, बरेली में 38470, पीलीभीत में 10367 और शाहजहांपुर में 17147 से परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed