फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar at Fort sub-centre, SDE surrounded

Bareilly News: किला उपकेंद्र पर हंगामा, एसडीई का किया घेराव

Wed, 31 Jul 2024 06:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar at Fort sub-centre, SDE surrounded
बरेली। एक दिन पहले विधानसभा में बिजली कटौती को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद भी बरेली में मंगलवार को हालात नहीं संभले। किला उपकेंद्र के लोगों को सोमवार रात और मंगलवार को दिन में 15 घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा। इससे लोगों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने किला उपकेंद्र का घेराव कर विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एसडीई रविंद्र कुमार का घेराव किया। हालांकि, बिजली आपूर्ति इसके बाद भी सुचारू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

किला उपकेंद्र के इलाकों में सोमवार को दिनभर समस्या रही। शाम होने के साथ कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र से संपर्क कर कटौती का कारण जानना चाहा तो कुछ पता नहीं लगा। उमस के बीच किसी तरह रात काटने के बाद काफी संख्या में उपभोक्ता मंगलवावर सुबह उपकेंद्र पहुंच गए। यहां उनको लोकल फॉल्ट और बंच केबल जलने की बात बताई गई। इसके बाद कुछ देर बिजली आपूर्ति चालू हुई, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद व्यवस्था बेपटरी हो गई। दोपहर एक बजे उपभोक्ताओं ने किला उपकेंद्र घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान उनको एसडीई रविंद्र कुमार की कार आती दिखी तो उन्होंने एसडीई को घेरकर उनके खिलाफ भी नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

लोगों के गुस्से को देखते हुए कुछ फीडरों पर किला के स्थान पर मिशन उपकेंद्र से आपूर्ति चालू की गई तो मिशन उपकेंद्र भी ओवरलोड हो गया। किला उपकेंद्र के इलाकों में आपूर्ति सामान्य नहीं हुई और मिशन उपकेंद्र के इलाकों में भी आपूर्ति गड़बड़ा गई। इससे चौपुला, पुरानी पुलिस लाइंस, सिटी स्टेशन इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद फीडर को फिर से किला उपकेंद्र से जोड़ा गया। मंगलवार देर रात तक उपकेंद्र पर कई बार हंगामा होता रहा, लेकिन आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
किला उपकेंद्र समेत इन इलाकों में समस्या
चूना भट्ठा, जखीरा, बिहरीपुर खत्रियान, पुरानी पुलिस लाइंस, किला, बिहारपुर चौकी, चौपुला, सिटी सब्जी मंडी, पांचालपुरी कॉलोनी, कुंवरपुर, मलूकपुर, बिहारीपुर कहरवान, किशोर बाजार, बड़ा बाजार, साहूकारा, बिहारीपुर ज्वाला प्रसाद धर्मशाला, कृष्णापुरम, कुंवरपुर पीएनबी बैंक, मलूकपुर चौकी, फूटा दरवाजा, जामा मस्जिद, चिड़ीमार कुआं, छोटी बमनपुरी, गढ़ी चौकी, सिटी फीडर, मलूकपुर सुनारों वाली गली।

एसडीई, जेई ने बंद किए मोबाइल फोन, एक्सईएन ने दी सफाई
- उपभोक्ताओं को किला उपकेंद्र से भी सही जानकारी नहीं मिल सकी। किला एसडीई रविंद्र कुमार और जेई ने भी मोबाइल फोन बंद कर लिए। कुछ अधिकारियों के मोबाइल तो ऑन थे, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव करना बंद कर दी। उपकेंद्र पर पहुंचे लोगों को अधिशासी अभियंता सतेंद्र चौहान ने ओवरलोडिंग के कारण समस्या होने की बात कहते हुए सफाई दी।


----------
सुभाषनगर में की गई पांच घंटे कटौती
- सीबीगंज स्थित 220 केवी उपकेंद्र से सुभाषनगर आने वाली 33 केवी लाइन पर मंगलवार को मरम्मत के काम किए गए। सुबह 11 से चार बजे तक कार्य के दौरान सुभाषनगर उपकेंद्र के गंगानगर, सर्वोदय नगर, सुभाषनगर, बीडीए कॉलोनी, विश्वनाथ पुरम, तिलक कॉलोनी, पटेल विहार, जागृति नगर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रही। अधिशासी अभियंता महावीर सिंह ने बताया कि बुधवार से सुभाषनगर उपकेंद्र से आपूर्ति में सुधार होगा। इधर, कुतुबखाना उपकेंद्र में सब्जी मंत्री के पास बंच केबल बदलने का काम किया गया। यहां तीन घंटे आपूर्ति ठप रही। सीबीगंज उपकेंद्र के लीचीबाग, मथुरापुर, गोविंदापुर, चंदननगर में भी तीन से चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed