फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UPPCS exam: Roadways will increase trips of 60 buses on 10 routes for two days

यूपीपीसीएस परीक्षा : दो दिन 10 रूटों पर 60 बसों के फेरे बढ़ाएगा रोडवेज

Wed, 18 Dec 2024 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
UPPCS exam: Roadways will increase trips of 60 buses on 10 routes for two days
बरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) की 22 दिसंबर को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा के दौरान रोडवेज 10 रूटों पर 60 बसों के फेरों को बढ़ाएगा। परिक्षेत्र के चारों बस अड्डों पर दो-दो बसों को रिजर्व भी रखा जाएगा। बरेली में 35 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में 1,5648 अभ्यार्थी शामिल होंगे। इस दौरान बरेली होते हुए गुजरने वाली 34 ट्रेनों के निरस्त रहने के कारण रोडवेज बसों पर ज्यादा दबाव रहेगा।
विज्ञापन

बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो की 60 बसों के अलग-अलग 10 रूटों पर 21 व 22 दिसंबर को फेरों को बढ़ाया गया है। आरएम दीपक चौधरी ने चारो डिपो के एआरएम को निर्देश दिए हैं कि डिपो में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दो-दो बसों को आरक्षित भी रखा जाए। बरेली में शाहजहांपुर, बदायूं, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, पीलीभीत, सीतापुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कासगंज, हाथरस, रामपुर, हापुड़, सहारनपुर, लखनऊ, बालामऊ आदि जिलों के अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed