फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Weather Fog prevailed till 12 noon cold wave made sunlight ineffective

UP Weather: दोपहर 12 बजे तक छाया रहा कोहरा, शीतलहर से धूप बेअसर; जानें रुहेलखंड के मौसम का हाल

Mon, 06 Jan 2025 12:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 12:48 PM IST
सार

UP Weather News: बरेली समेत पूरे मंडल में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। शीतलहर से लोग ठिठुरते दिखे। दोपहर 12 बजे से कोहरा छंटने लगा, लेकिन धूप बेअसर रही। 

विज्ञापन
UP Weather Fog prevailed till 12 noon cold wave made sunlight ineffective
पीलीभीत में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुहेलखंड में कोहरे और कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। बरेली में शीतलहर नश्तर सी चुभ रही है। रविवार दोपहर में धूप खिली, लेकिन सर्द हवा से बेअसर रही। रात से फिर कोहरा छाने लगा। सोमवार सुबह कोहरे के साथ हुई। दोपहर 12 बजे से कोहरा छंटने लगा। हल्की धूप खिली, लेकिन शीतलहर चलने से गलन बरकरार है। पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में भी ठंड से लोग बेहाल दिखे। मौसम विभाग ने कोल्ड डे कंडीशन का अनुमान जताया है। कोहरे का असर रेल यातायात पर भी देखा गया। 

विज्ञापन


पीलीभीत में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार दिन में धूप खिलने के बाद रात से कोहरा पड़ने लगा। सोमवार सुबह 10 बजे के बाद तक जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। घने कोहरे में मार्गों पर वाहनों का कम दबाव दिखा। वाहन चालक लाइट जलाकर ही गुजरते दिखे। वहीं शीतलहर से गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


ठंड से राहत से आसार नहीं 
शाहजहांपुर में सोमवार सुबह भी कोहरे का असर बरकरार रहा। रात से ही कोहरा ओस के रूप में गिरता रहा। सुबह कोहरा का अच्छा खासा असर रहा। ठिठुरन बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । उत्तर और पश्चिमी हवा चल रही है। अभी ठंड से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Bareilly News: पति ने गैर मर्द से संबंध बनाने का डाला दबाव, विरोध पर पत्नी को पीटकर घर से निकाला

बदायूं में सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। लोग जगह-जगह अलाव तापते दिखे। कोहरे के कारण दृष्टता भी कम रही। लोग वाहनों की लाइट जलाकर दिन में निकले। शीतलहर के बीच गलन ने लोगों को परेशान कर दिया।

Trending Videos

UP Weather Fog prevailed till 12 noon cold wave made sunlight ineffective
खीरी में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
खीरी में फिर छाया घना कोहरा
लखीमपुर खीरी जनपद में भी सोमवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। वाहनों का चलना मुश्किल हो गया। हालांकि रविवार से तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शहर में 11 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। 
 

कोहरे की वजह से रविवार को नौ ट्रेनें रहीं निरस्त
कोहरे के चलते रविवार को नौ ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। बरेली में 13 ट्रेनें देरी से आईं। 05578 सहरसा गरीबरथ स्पेशल सबसे ज्यादा सवा छह घंटे देरी से आई। इंतजार में यात्री ठिठुरते रहे। 22453 राज्यरानी सुपरफास्ट डेढ़ घंटे देरी से आई। 22489 वंदेभारत एक्सप्रेस समय से चली पर 14308 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई। 

15910 अवध-असम एक्सप्रेस तीन घंटे, 12588 गोरखपुर अमरनाथ सुपरफास्ट ढाई घंटे, 13152 सियालदह एक्सप्रेस तीन घंटे, 12204 सहरसा गरीब रथ दो घंटे देरी से आईं। 
12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। 14205 अयोध्या एक्सप्रेस, 15211 जननायक एक्सप्रेस आधे घंटे देरी से और 13151 सियालदह एक्सप्रेस 1:10 घंटे देरी से रवाना हुईं।

ये ट्रेनें रहीं रद्द
04365 बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर, 12491 जम्मूतवी मोरध्वज सुपरफास्ट, 14618 पूर्णिया कोट जनसेवा एक्सप्रेस, 12584 लखनऊ डबलडेकर, 22552 दरभंगा-अंत्योदय सुपरफास्ट, 14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 22424 गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस, 43203 बरेली-चंदौसी-अलीगढ़ एक्सप्रेस, 64176 बरेली रोजा पैसेंजर निरस्त रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed