फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Teachers Protest Against Online Attendance In Bareilly

ऑनलाइन हाजिरी का विरोध : बरेली में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, शासनादेश को बताया काला कानून

Mon, 08 Jul 2024 10:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jul 2024 10:57 PM IST
सार

ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शैक्षिक संगठनों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में जिलेभर के सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पैदल मार्च तक किया और इस शासनादेश को बताया काला कानून 

विज्ञापन
UP Teachers Protest Against Online Attendance In Bareilly
शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने सोमवार को ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने राम मनोहर लोहिया पार्क से कलेक्ट्रट तक पैदल मार्च किया। जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नेतृत्व में विभिन्न शैक्षिक संगठनों ने संयुक्त रूप से एकत्रित होकर ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


पार्क में पहुंचे शिक्षकों ने शासन के आदेश को काला कानून बताया। साथ ही कहा कि शिक्षक इसका विरोध लगातार जारी रखेंगे। इसके बाद सभी पैदल नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट परिसर तक पहुंचे। जहां नगर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार शुक्ला को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने कहा कि नया आदेश शिक्षकों के साथ छलावा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि अन्य विभागों की भर्ती आकस्मिक अवकाश की श्रेणी में बेसिक शिक्षकों को भी अर्द्ध दिवसीय अवकाश दिया जाए। उन्हें राज्य कर्मचारियों की तरह 30 इएल और कॉलेजों की तरह प्रिवलेज अवकाश (पीएल) दिया जाए। अवकाश दिवस में कार्य करने पर देय प्रतिकर अवकाश का विकल्प मानव संपदा पोर्टल पर देने की मांग की।

कलेक्ट्रट गेट पर हुई नोकझोंक, दो गुटों में बंटे शिक्षक
प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे शिक्षकों को मुख्य द्वार पर ही रोक लिया गया। जहां परिसर में प्रवेश को लेकर उनकी सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने शिक्षकों को बाहर भेजने का प्रयास किया, लेकिन बाद में नारेबाजी करते हुए वे अंदर पहुंच गए। वहीं, प्रदर्शन में शामिल संगठन दो गुट में बंट गया। ऐसे में बड़ी संख्या में उपस्थिति शिक्षक संशय में पड़ गए। विनोद कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

विरोध प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक संघ से नरेश गंगवार, केसी पटेल, जूनियर शिक्षक संघ से विनोद शर्मा, मानवेंद्र यादव, यूटा से हरीश बाबू, हेमंत कुमार सत्येंद्र पाल सिंह, टीएससीटी से अनुजवीर गंगवार, लखमी चंद्र अहेरिया, टेट मोर्चा से अरविंद चौहान, आशीष शर्मा, महिला शिक्षा संघ से राजेश कुमारी यादव, शिखा अग्रवाल, अटेवा से रूप किशोर, भारत वीर गंगवार, शिक्षा मित्र संघ से कुमुद केशव पांडेय, राखी गंगवार, रीटा बत्रा व ऐश्वर्या उपस्थिति रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed