{"_id":"58d57faa4f1c1bac2a1a1b96","slug":"up-shuttleers-stormed-final-match-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के शटलर पस्त हुए फाइनल मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के शटलर पस्त हुए फाइनल मुकाबला आज
बरेली।
Updated Sat, 25 Mar 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
UP shuttleers stormed Final match today
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। बरेली से इकलौती शटलर सारा नकवी क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गईं। साथ ही यूपी के बाकी शटलर भी फाइनल तक पहुंचते-पहुंचते ढेर हो गए। फाइनल में सबसे अधिक शटलर एयर इंडिया के पहुंचे हैं। यूपी से सिर्फ शिवम् शर्मा पुरुष युगल में अपनी जोड़ी केरल के अरुण जार्ज के साथ खेलेंगे। शनिवार को फाइनल अपराह्न तीन बजे से होगा।
डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से चल रहे टूर्नामेंट में पांचवें दिन सुबह नौ बजे से क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। एकल व युगल के सभी वर्गों में चार-चार मैच खेले गए। बरेली की सारा नकवी को आंध प्रदेश की साई उत्तेजिथा राव ने 17- 21, 21- 6 और 21- 14 से हराया। यूपी की ओर से लखनऊ की रिया मुखर्जी ने अच्छा खेलते हुए महाराष्ट्र की वैष्णवी भाले को 23- 21 और 21- 8 से हराया, लेकिन सेमीफाइनल में रिया मध्य प्रदेश के श्रीयांशी परदेसी से तीसरे राउंड में हारी।
रिया महिला युगल में भी अपनी जोड़ी हर्षिथा के साथ खेल रही थीं, लेकिन सेमीफाइनल में एयर इंडिया और कर्नाटक की एम जक्कमपुडी व पीएस राम से हार गई। मैच में जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अनिल बाजपेयी, सचिव अनिल मेहरोत्रा, ट्रेजरार बसंत चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएल खट्टर, संयुक्त सचिव जगदीश खंडेलवाल, जेड ए खान, गोविंद मोदी, संजय पागरानी, सुनील शर्मा, विष्णु शंकर शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मुद्रिका पाठक व अन्य शामिल थे। फाइनल में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार व मेयर डॉ. आईएस तोमर शामिल होंगे।
विज्ञापन
एयर इंडिया के सबसे अधिक शटलर फाइनल में
फाइनल में पहुंचने वालाें में एयर इंडिया के शटर हर्षित अग्रवाल एकल में, एम जक्कमपुडी, संयोगिता घोरपडे, संयम शुक्ला शामिल होंगे। बाकी में एमपी से एक श्रीयांशी, महाराष्ट्र से अरु ंधति, एएआई से रोहित यादव,उत्तरखांड से के गर्ग, असम से एन हजारिका, कर्नाटक से पीएस राम, छत्तीसगढ़ से नंद गोपाल, यूपी से शिवम शर्मा, केरल से अरुण जार्ज शामिल हैं।
आज के मैच
मिश्रित युगल में एन, जक्कमपुडी और संयम शुक्ला, संयोगिता के बीच मैच
महिला एकल में श्रीयांशी परदेशी और अरुंधति के बीच मैच
पुरुष एकल में हर्षित अग्रवाल और रोहित यादव के बीच मैच
पुरुष युगल में नंद गोपाल, संयम शुक्ला और अरुण जार्ज, शिवम शर्मा के बीच मैच
महिला युगल में के गर्ग, एन हजारिका और एम जक्कमपुडी और पीएस राम के बीच मैच