{"_id":"6080e8ca7e17e31d0042fe84","slug":"up-shahjahanpur-big-accident-truck-collides-with-train-4-died-in-deadly-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: ट्रेन से उड़े ट्रक के परखच्चे, चपेट में आया बाइक सवार, पति-पत्नी और बेटी समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: ट्रेन से उड़े ट्रक के परखच्चे, चपेट में आया बाइक सवार, पति-पत्नी और बेटी समेत पांच की मौत
Thu, 22 Apr 2021 08:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 22 Apr 2021 08:47 AM IST
सार
यूपी के शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र में स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां फाटक खुला होने के चलते एक ट्रेन एक ट्रक से टकरा गई जिसमें वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में बड़ा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र में स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां फाटक खुला होने के चलते एक ट्रेन एक ट्रक से टकरा गई जिसमें वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सुबह 5.10 बजे रेलवे क्रॉसिंग खुली थी, तभी चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की टक्कर से कोल्डड्रिंक से भरे ट्रक के परखच्चे उड़ गए, तो बाइक सवार पति, पत्नी और बेटी, एक राहगीर और एक डीसीएम चालक समेत 5 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
वहीं ट्रक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे बरेली के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। हादसा होने के बाद अप व डाउन दोनों लाइन का रेल यातायात बाधित हो गया है। हादसे की सूचना पर रोजा रेलवे स्टेशन से एआरटी मौके पर पहुंच गई है। इसके अलावा डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस आनंद भी मौके पर हैं।
विज्ञापन