फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   up school news dm order for school due to cold wave and fog in shahjahanpur a

सर्दी का सितम: शीतलहर से छूट रही कंपकंपी, माध्यमिक स्कूलों को लेकर डीएम का नया आदेश; जानिए अपडेट

Mon, 06 Jan 2025 11:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Jan 2025 11:05 AM IST
सार

DM Order For School: शाहजहांपुर जिले में कोहरा और कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। ऊपर से शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। भीषण ठंड के चलते डीएम के आदेश पर माध्यमिक स्कूलों का समय बदला दिया गया है। 

विज्ञापन
up school news dm order for school due to cold wave and fog in shahjahanpur a
dm order for school - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में भीषण सर्दी और शीतलहर के चलते माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। इसको लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि माध्यमिक के सभी विद्यालयों का समय परिवर्तित कर दिया गया है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की ओर से पत्र सौंपकर मांग की

विज्ञापन

गई थी।

जिले में कड़ाके की सर्दा का दौर जारी है। घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को दृश्यता 100 मीटर रह गई। मौसम विभाग ने तीन दिन कोल्ड डे व घना कोहरा होने का अलर्ट जारी किया है। सोमवार की सुबह भी कोहरे के साथ हुई। रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है। 
विज्ञापन


बरतें ये सावधानी 
मंगलवार और बुधवार को शीतलहर के साथ घना कोहरा होने की संभावना है। जारी एडवाइजरी में बताया गया कि अधिक जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें। कंपकंपी को नजरअंदाज न करें। यह पहला संकेत है कि शरीर की गर्मी कम हो रही है। ढीले-ढाले, हल्के वजन वाले गर्म ऊनी कपड़ों की कई परत पहनें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हृदय व सांस के रोगियों की संख्या बढ़ी
सर्दी पड़ने के साथ ही हृदय और सांस के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। बच्चे सीने में जकड़न, बुखार और खांसी से पीड़ित हैं। तापमान में गिरावट होने से हृदय रोग के मरीजों की संख्या में 20 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। डॉक्टरों के मुताबि बुजुर्ग सुबह जल्दी टहलने के लिए न निकलें। नहाते समय सिर पर सीधे पानी डालने से बचें।

20 की जगह 17 हजार लोग कर रहे सफर
भीषण सर्दी की वजह से रोडवेज की बसों को सवारियां नहीं मिल रही हैं। अधिकतर बसें तो गिनती के यात्री लेकर चल रही हैं। इससे परिवहन निगम का राजस्व भी घट गया है। निगम के बेड़े से 121 सरकारी और 74 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। इनमें 25 बसें दिल्ली मार्ग पर चलती हैं। 

बसों के संचालन पर सामान्य दिनों में करीब 28 लाख रुपये का रोजाना ही राजस्व प्राप्त होता है। सर्दी पड़ने पर परिवहन निगम की बसों की आय में काफी कमी आई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामप्यारे प्रसाद ने बताया कि शनिवार को 22 लाख रुपये की आय हुई थी। पहले 20 हजार यात्री सफर करते थे, लेकिन अब इनकी संख्या 3000 घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed