फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP school Closed for the third consecutive day due to rain in Bareilly

School closed: बरेली में बारिश के कारण लगातार तीसरे दिन छुट्टी, आज भी आठवीं तक के स्कूल बंद

Tue, 02 Sep 2025 08:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Sep 2025 08:42 PM IST
सार

बरेली में बुधवार को भी आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। बारिश और जलभराव के कारण बीएसए ने आठवीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। 

विज्ञापन
UP school Closed for the third consecutive day due to rain in Bareilly
बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लगातार तीसरे दिन भी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी और सभी बोर्ड के स्कूलों में बुधवार को छुट्टी की घोषणा की है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब भारी बारिश के चलते स्कूलों को बंद किया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि, बेसिक शिक्षा परिषद के तहत आने वाले परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को स्कूल में मौजूद रहकर प्रशासनिक और अन्य जरूरी काम पूरे करने होंगे। मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए, विद्यालय प्रबंधन समिति को आवश्यकतानुसार निर्णय लेने का अधिकार दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो। 
विज्ञापन

 

12 साल बाद सितंबर की शुरुआत में रिकॉर्ड बारिश
अगस्त में शहरवासियों को जमकर भिगोने के बाद सितंबर का आगाज भी रिकॉर्ड बारिश के साथ हुआ। 24 घंटे में 125 मिमी बारिश ने 12 साल बाद नया रिकॉर्ड बना। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर बीते 50 वर्षों के सापेक्ष सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान जताया है। मंगलवार को भी रिमझिम बारिश होती रही। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक मानसूनी जलवायु मॉडल से प्राप्त पूर्वानुमान के तहत तटस्थ नीनो और हिंद महासागर की द्विध्रुव स्थिति से मानसून के उत्तरार्द्ध यानी सितंबर में भी सामान्य और बीते वर्षों के सापेक्ष औसत से अधिक बारिश का अनुमान है।

पिछले 12 वर्षों में सितंबर में हुई बारिश
वर्ष 2012 में 18, 2013 में शून्य, 2014 में 21, 2015 में 25, 2016 में 22, 2017 में 02, 2018 में 25, 2019 में 22, 2020 में 30, 2021 में 17, 2022 में 37.3, 2023 में 28.1, 2024 में 42.6 मिमी बारिश हुई। जबकि 2025 सितंबर के पहले दिन ही 125.3 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश हुई तो इस सितंबर वर्ष 1971 में हुई 657.5 मिमी बारिश का रिकॉर्ड भी टूटने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed