फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Police pastes notice outside residence of Union Minister Ajay Kumar Mishra in Lakhimpur Kheri asking his son Ashish Mishra to appear before it on Oct 8 in connection with the violence

लखीमपुर खीरी बवाल: आशीष मिश्र को आज क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया, हो सकती है गिरफ्तारी

Fri, 08 Oct 2021 10:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Oct 2021 10:06 AM IST
सार

यूपी पुलिस ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के घर के बाहर नोटिस लगा दिया है। आशीष मिश्र को क्राइम ब्रांच ने बयान दर्ज कराने के लिए आज तलब किया गया है। 
 

विज्ञापन
UP Police pastes notice outside residence of Union Minister Ajay Kumar Mishra in Lakhimpur Kheri asking his son Ashish Mishra to appear before it on Oct 8 in connection with the violence
पुलिस ने मंत्री के घर के बाहर लगाया नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड में मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्र मोनू को बयान दर्ज कराने के लिए क्राइम ब्रांच ने आज तलब किया है। कुछ देर में आशीष क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो सकता है। पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। 

विज्ञापन


इससे पहले आईजी लक्ष्मी सिंह ने मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्र मोनू को पर्यवेक्षण समिति के सामने पेश होने के लिए नोटिस भेजने की बात कही थी, जिसके बाद पुलिस ने आशीष मिश्र मोनू की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया है। इससे कयास लगाया जा रहा कि आशीष मिश्र की गिरफ्तारी शुक्रवार को हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय मिश्र को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग
लखीमपुर बवाल को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने की मांग लगातार उठ रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका से लेकर अन्य पार्टियों के नेता भी अजय मिश्र को बर्खास्त करने की मांग कर चुके हैं।

समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा दो दिनों से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हैं। बुधवार को बंडा स्थित गुरुद्वारा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ रहे। गुरुवार को लखीमपुर दौरे के वक्त भी उनके ही साथ रहे। लखीमपुर में किसानों को रौद दिए जाने की घटना पर उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार को निशाने पर लिया है।


सपा जिला अध्यक्ष का कहना है कि मुख्य आरोपी भाजपा सरकार की शह पर खुलेआम घूम रहे हैं। साक्ष्य मिटाने की कोशिश हो रही है। लखीमपुर पीलीभीत समेत कई जनपदों की इंटरनेट सेवाएं बाधित हैं। ऐसा लगता है कि सरकार सच्चाई छुपाने का प्रयास कर रही है। हालात बिल्कुल आपातकाल जैसे हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी हुई है। सपा कृषि कानूनों का विरोध करती है। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए एवं उनके पुत्र आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed