फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Nikay Chunav BJP, SP and independent candidates filed nominations in Bareilly

UP Nikay Chunav: बरेली में मेयर पद के लिए 15 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, पार्षदों के लिए 550 से अधिक

Mon, 24 Apr 2023 09:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Apr 2023 09:57 PM IST
सार

बरेली में अंतिम दिन मेयर पद के लिए भाजपा के डॉ. उमेश गौतम, सपा के संजीव सक्सेना, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर डॉ. आईएस तोमर समेत 11 उम्मीदवारों ने 13 नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं 80 पार्षद पदों के लिए 550 से अधिक नामांकन दाखिल हुए हैं। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav BJP, SP and independent candidates filed nominations in Bareilly
प्रवेश को लेकर भाजपाइयों की पुलिस से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन सोमवार को मेयर, पार्षद, अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की होड़ रही। अंतिम दिन मेयर पद के लिए भाजपा के डॉ. उमेश गौतम, सपा के संजीव सक्सेना, निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर डॉ. आईएस तोमर समेत 11 उम्मीदवारों ने 13 नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं, पार्षद पद के लिए भी डेढ़ सौ पर्चे दाखिल हुए।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही कलक्ट्रेट और बरेली कॉलेज छावनी में तब्दील रहा। उम्मीदवार के साथ सिर्फ प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया। समर्थकों को नामांकन स्थल से दो सौ मीटर दूर ही पुलिस ने रोक दिया था। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 11:30 बजे पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर नामांकन के लिए पहुंचे। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन


UP Nikay Chunav: पीलीभीत में भाजपा प्रत्याशी सहित 12 लोगों ने कराया नामांकन, बागी नेताओं ने भी भरे पर्चे
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे भाजपा से डॉ. उमेश गौतम पर्चा दाखिल करने पहुंचे। साथ में सांसद संतोष गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. विमल भारद्वाज व अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सपा से संजीव सक्सेना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उनके साथ पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, महानगर सचिव संजीव यादव मौजूद रहे। इसके बाद एआईएमआईएम से मोहम्मद सरताज और आप से भूपेंद्र कुमार मौर्य समेत अन्य ने पर्चा दाखिल किया।

भाजपा समर्थकों को प्रवेश, सपाइयों को रोकने पर हंगामा

भाजपा उम्मीदवार डॉ. उमेश गौतम के साथ नामांकन के लिए पहुंचे जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कुछ समर्थक नामांकन परिसर में प्रवेश कर गए। कुछ ही देर बाद नामांकन के लिए पहुंचे सपा उम्मीदवार संजीव सक्सेना के साथ महज प्रस्तावक को भेजने पर सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक होने लगी। मामला बढ़ने पर एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय पहुंचे। पुलिस, प्रशासन और सपाइयों के बीच तीखी बहस हुई। आखिर में सपा के कुछ पार्टी पदाधिकारी अंदर प्रवेश कर गए, तब जाकर मामला शांत हुआ।

बिना सूचना के डायवर्जन से लगा जाम

नामांकन के दौरान प्रवेश को लेकर हुई झड़प और कलक्ट्रेट परिसर के बाहर जुट रही समर्थकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बिना पूर्व सूचना के चौकी चौराहा स्थित सेठ दामोदर स्वरूप पार्क के पास बैरिकेडिंग कर दी। साथ ही, पुलिस समेत रैपिड रेस्पॉन्स फोर्स की टुकड़ी को भी तैनात कर दिया। इससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। जिन लोगों को जंक्शन जाना था, लंबा जाम देखकर वे सवारी छोड़ पैदल ही रवाना हुए।
 

मेयर पद पर किसने कितने पर्चे किए हैं दाखिल

भाजपा से डॉ. उमेश गौतम ने दो, संजीव सक्सेना ने तीन, कांग्रेस के डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी ने दो, बसपा के यूसुफ खान ने एक, एआआईएमआईएम के मोहम्मद सरताज ने दो, आप के भूपेंद्र कुमार मौर्य ने एक, निर्दलीय डॉ. आईएस तोमर ने एक, सागर सक्सेना ने दो, नरेश कुमार, राकेश बाबू कश्यप, इरशाद अली, बनवारी लाल, साकिर अली अल्वी, रहीस मियां, मान सिंह ने एक-एक नामांकन पर्चा भरा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed