{"_id":"6313a42c6fd7fc2712208bd4","slug":"up-news-anger-erupted-over-youth-death-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : बरेली में युवक की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, जाम लगाकर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : बरेली में युवक की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, जाम लगाकर बैठे ग्रामीण
Sun, 04 Sep 2022 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:30 AM IST
सार
UP News : पैरों के साथ युवक के हाथ भी पीठ पीछे बंधे होने के बावजूद पुलिस के आत्महत्या बताने पर भड़के ग्रामीणों ने शीशगढ़-बहेड़ी रोड पर जाम लगा दिया। भारी तनाव देखते हुए कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी बुला ली गई। इसके बावजूद 12 घंटे बाद भी लगा हुआ था।
विज्ञापन
जाम लगाकर बैठे परिजन और ग्रामीण...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग पर चल रहे विवाद के बीच शनिवार सुबह युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला तो माहौल गरमा गया। पैरों के साथ युवक के हाथ भी पीठ पीछे बंधे होने के बावजूद पुलिस के आत्महत्या बताने पर भड़के ग्रामीणों ने शीशगढ़-बहेड़ी रोड पर जाम लगा दिया। भारी तनाव देखते हुए कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी बुला ली गई। इसके बावजूद 12 घंटे बाद भी लगा हुआ था।
विज्ञापन
शीशगढ़ के गांव कुतुकपुर में किसान रामधुन सुबह अपने खेत पर पहुंचे तो सालिकराम के पड़ोसी खेत में पेड़ पर युवक का शव लटकता देखकर पुलिस को सूचना दी। युवक की शिनाख्त गांव जिया नगला के सुनील कुमार (23) के रूप में हुई। पिता आशाराम ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
इसमें कहा, सुनील शुक्रवार रात नौ बजे तक अपनी दुकान पर था। इसके बाद घर आकर सो गया। रात में वह कब घर से बाहर निकला और कौन उसे ले गया, यह उन्हें नहीं पता। आशाराम ने आरोप लगाया कि तीन महीने पहले सुनील के गांव की ही दूसरे संप्रदाय की युवती से प्रेम प्रसंग पर विवाद हुआ था। ग्राम प्रधान और गांव के लोगों ने इसे शांत करा दिया लेकिन युवती के घरवाले रंजिश मानने लगे।
विज्ञापन
वे ही शुक्रवार रात घर में घुसकर सुनील को बुला ले गए और फिर हाथ-पैर बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारपीट करने के बाद उसकी हत्या कर दी और शव पेड़ से लटका दिया। युवक का शव मिलने के बाद भारी तनाव के बावजूद शीशगढ़ पुलिस सुनील के आत्महत्या करने की बात पर अड़ी रही तो ग्रामीण भड़क गए। दोपहर डेढ़ बजे उन्होंने शीशगढ़-बहेड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का गुस्सा देखते हुए बहेड़ी, शाही, शेरगढ़ समेत चार थानों की फोर्स के साथ पीएसी भी बुला ली गई।