फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Up illegitimate gold ring to the groom

दूल्हे को सोने की अंगूठी पहनाना नाजायज

Mon, 22 Feb 2016 02:10 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 22 Feb 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मंगनी या शादी में लड़के को सोने की अंगूठी पहनाना नाजायज है। क्यों कि मर्द को जेवर पहनना ही इस्लाम में हराम माना गया है। इस मामले में बिहारीपुर स्थित दारुल उलूम मजहरे इस्लाम ने फतवा जारी किया है।
विज्ञापन

आम तौर पर शादी ब्याह मंगनी आदि में लड़की वाले दूल्हे को सोने अंगूठी पहनाते हैं। जब कि मर्द को सोना चांदी पहनना मना है। इस पर हाफिज जुबैर रजा खालिदी व पम्मी खां वारसी की ओर से दारुल उलूम मजहरे इस्लाम में सवाल डाला गया था।
विज्ञापन

सवाल: शादी और मंगनी में दूल्हे को सोने की अंगूठी पहनाना जायज है या नाजायज? इसका जवाब कुरान और हदीस की रोशनी में मांगा गया।
जवाब: मर्द को शादी ब्याह मंगनी वगैरह (आदि) में सोने की अंगूठी पहनाना नाजायज व हराम है। क्योंकि इस्लाम में मर्द को सोने चांदी के जेवर पहनना सख्त नाजायज-ओ-हराम करार दिया गया है। सिर्फ चार माशा या उससे कम वजन चांदी की अंगूठी ही जायज है, इसके अलावा नहीं। आज कल हमारे समाज में मुसलमानों के दरमियान (बीच) शादी या मंगनी के मौके पर तोहफे में मर्द को सोने की अंगूठी पहनाने की जो रस्म है यह रस्म नाजायज है। हम आप को चाहिए ऐसी बुरी रस्मों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह फतवा मस्जिद बीबी जी स्थित दारुल उलूम मजहरे इस्लाम के प्रधानाचार्य मुफ्ती सगीर अहमद बरकाती ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed