{"_id":"635fa927c6c9a67848341c41","slug":"up-government-approves-bareilly-aiims-cm-yogi-said-lobbying-on-rubber-factory-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: बरेली एम्स को राज्य सरकार ने दी मंजूरी, सीएम योगी बोले- रबड़ फैक्ट्री प्रकरण पर की जा रही पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: बरेली एम्स को राज्य सरकार ने दी मंजूरी, सीएम योगी बोले- रबड़ फैक्ट्री प्रकरण पर की जा रही पैरवी
Mon, 31 Oct 2022 04:24 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 31 Oct 2022 04:24 PM IST
सार
बैठक में रबड़ फैक्ट्री का मुद्दा उठा तो सीएम बोले कि जल्द ही इसका निस्तारण करवाया जाएगा। इसकी पैरवी की जा रही है। बरेली में एम्स खुलवाने की बात हुई तो सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने इसके लिए अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिशूल एयरबेस करीब 40 मिनट देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों और भाजपाइयों की एक साथ बैठक ली। सभी से शहर के विकास पर बातचीत की। कहा कि विकास कार्य तेजी से होने चाहिए, ताकि जनता को समय से लाभ मिल जाए।
विज्ञापन
बैठक में रबड़ फैक्ट्री का मुद्दा उठा तो सीएम बोले कि जल्द ही इसका निस्तारण करवाया जाएगा। इसकी पैरवी की जा रही है। बरेली में एम्स खुलवाने की बात हुई तो सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने इसके लिए अनुमति दे दी है। बाकी प्रक्रिया चल रही है। आयुष्मान कार्ड, डेंगू, लंपी वायरस की स्थिति का भी सीएम ने हाल लिया।
विज्ञापन
त्रिशूल एयरबेस के लॉन्ज में हुई करीब 30 मिनट की बैठक में सीएम ने कई मुद्दों पर सभी से बात की। बोले, विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाएं, ताकि जनता को समय से लाभ मिल सके। स्मार्ट सिटी की रैंकिंग और अच्छी करें। डेंगू, लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ रहा है, ऐसे में अधिकारी मॉनिटरिंग करें। ठीक से डेंगू पीड़ितों को लाभ मिले। लंपी वायरस से पीड़ित पशुओं का इलाज करें।
विज्ञापन