फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Election Result 2024 supporters created ruckus after victory of Samajwadi Party in Lakhimpur Kheri

UP Election Result: लखीमपुर में जीत के जश्न में बेकाबू हुए सपा समर्थक, जवानों पर बोतलें और चप्पलें फेंकीं

Tue, 04 Jun 2024 07:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jun 2024 07:41 PM IST
सार

लखीमपुर जिले की दोनों सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की है। शाम को चुनाव नतीजे घोषित होते ही सपा समर्थक बेकाबू हो गए और मतगणना स्थल मंडी गेट पर हंगामा कर दिया। सुरक्षा बलों के जवानों पर बोतनें और चप्पलें फेंकी। 

विज्ञापन
UP Election Result 2024 supporters created ruckus after victory of Samajwadi Party in Lakhimpur Kheri
मंडी गेट पर सपा समर्थकों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर में खीरी और धौरहरा सीट पर सपा प्रत्याशियों के जीतने को घोषणा होने के बाद मंडी गेट पर हजारों समर्थकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान हालात बेकाबू हो गए। धौरहरा सीट से सपा के आनंद भदौरिया के जीत की अधिकारिक घोषणा की गई तो समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। समर्थक अपने प्रत्याशी से मिलने के लिए मतगणना स्थल पहुंचे। 

विज्ञापन


विज्ञापन

समर्थकों की अधिक भीड़ देख सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, जिससे समर्थक भड़क गए। गुस्साए समर्थकों ने सुरक्षाकर्मियों पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकनी शुरू कर दीं। पुलिस कर्मियों के अलावा एसएसबी जवानों ने किसी तरह समर्थकों को खदेड़ कर मंडी का मेन गेट बंद कर दिया। हालांकि काफी देर तक समर्थक मंडी गेट के बाहर हंगामा काटते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed