{"_id":"6215be08fdde307e216a1749","slug":"up-election-phase-4th-bjp-slip-came-out-after-pressing-every-evm-button-polling-disrupted-in-lakhimpur-khiri","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election Phase 4th: मॉकपॉल में बटन दबाने से कमल का फोटो दिखने का आरोप, पीठासीन अधिकारी का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Phase 4th: मॉकपॉल में बटन दबाने से कमल का फोटो दिखने का आरोप, पीठासीन अधिकारी का इनकार
Wed, 23 Feb 2022 12:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:37 PM IST
सार
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 85 में सपा कार्यकर्ता विजय वर्मा ने बताया कि मॉकपोल के दौरान कोई भी बटन दबाने पर कमल का फोटो दिख रहा था। हालांकि बाद में ईवीएम बदली गई।
विज्ञापन
UP Election 2022
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरधान थाना क्षेत्र के बूथ संख्या 85 पर मॉकपोल के दौरान सपा कार्यकर्ता ने कोई भी बटन दबाने से कमल का फोटो दिखने का आरोप लगाया। जबकि, पीठासीन अधिकारियों का कहना है कि ईवीएम खराब थी, उसमे कोई आवाज नहीं निकल रही थी। हालांकि, बाद में ईवीएम बदल दी गई।
विज्ञापन
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 85 में सपा कार्यकर्ता विजय वर्मा ने बताया कि मॉकपोल के दौरान कोई भी बटन दबाने पर कमल का फोटो दिख रहा था। हालांकि बाद में ईवीएम बदली गई।
विज्ञापन
उधर मामले में रिटर्निंग अफसर का कहना है कि कंट्रोल यूनिट में प्रेस्ड एरर, स्क्रीन ब्लिंकिंग, वीवीपैट नॉट रेस्पॉडिंग होने के कारण सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा मतदान पूर्व मॉकपोल के दौरान बदल दिया गया। बाद में मतदान सुचारु रूप से चालू किया गया। तहसीलदार सदर और सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ राकेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर नई ईवीएम मशीन दी।
विज्ञापन
प्रदेश में चौथे चरण के दौरान बांदा, फतेहपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, पीलीभीत और उन्नाव में मतदान हो रहा है। यहां की 59 सीटों पर कुल 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछली बार इनमें से 50 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं, जबकि एक सीट पर अपना दल (सोनेलाल) ने कब्जा जमाया था। अन्य आठ सीटों में से चार पर सपा, जबकि दो-दो सीटों पर कांग्रेस और बसपा ने जीत हासिल की थी।