फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya targets Congress over Herald scam

कांग्रेस पर बरसे डिप्टी सीएम केशव मौर्य: 'ईडी की हेराल्ड घोटाले पर की गई कार्रवाई अभी झांकी, पिक्चर अभी बाकी'

Wed, 22 Nov 2023 05:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 22 Nov 2023 05:32 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब दिल्ली से चला एक रुपया आम आदमी तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे ही बचता था।

विज्ञापन
UP Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya targets Congress over Herald scam
सभा को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़े हेराल्ड घोटाले में की गई ईडी की कार्रवाई अभी झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब दिल्ली से चला एक रुपया आम आदमी तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे ही बचता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन खाते खुलवाकर हर जरूरतमंद के खाते में सीधे रुपये भेजने का काम किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को खुदागंज के उखरी गांव में आयोजित ग्राम चौपाल में लोगों को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम कार्यक्रम हेलीकॉप्टर से करीब एक घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने सभा में लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने गरीब, महिलाओं, किसानों के हित में लगातार काम किया है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन, मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं का उल्लेख कर 2024 में फिर से भाजपा सरकार बनाने का आह्वान किया। 

विज्ञापन

राम मंदिर और धारा 370 हटाने का भी जिक्र कर लोगों के सामने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के दस लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी। उनके साथ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed