फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board Result 2024 out class 12th toppers in Budaun

UP Board Result 2024: इंटर में बदायूं के पार्थ का प्रदेश में सातवां, पल्लवी का दसवां स्थान, ऐसे पाई सफलता

Sat, 20 Apr 2024 08:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Apr 2024 08:23 PM IST
सार

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में बदायूं जिले के होनहारों ने परचम लहराया। बदायूं के छात्र पार्थ वैश्य ने प्रदेश की टॉप-10 लिस्ट में सातवां स्थान और उझानी की छात्रा पल्लवी शर्मा ने दसवां स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन
UP Board Result 2024 out class 12th toppers in Budaun
इंटर टॉपर पार्थ वैश्य और पल्लवी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र पार्थ वैश्य ने 500 में 483 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। कुल 96.60 प्रतिशत अंक हैं। पार्थ ने गणित में 99, भौतिक व रसायन विज्ञान में 97-97, अंग्रेजी में 96 व  हिंदी 94 अंक पाए। मूल रूप से मुरादाबाद के गायत्री नगर के रहने वाले पार्थ के पिता विनय कुमार गुप्ता का वर्ष 2017 में निधन हो गया था। वह एलआईसी के एजेंट थे। 

विज्ञापन


पिता की मृत्यु के बाद पार्थ बदायूं में ननिहाल आ गए। मां सुधारानी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने लगी। परिवार की विषम परिस्थितियों होने के कारण पार्थ ने पूरे मन लगाकर पढ़ाई की और उसने एक लक्ष्य निर्धारित किया कि वह पढ़ाई के जरिए मां के सपनों को पूरा करेगा। उसने रोजाना ही आठ घंटे पढ़ाई की। शनिवार को जब परीक्षा फल घोषित हुआ और उसे पता चला कि  प्रदेश में सातवां, मंडल व जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। मां के अलावा भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली रोल मॉडल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सफलता का सूत्र 
स्कूल और कोचिंग को कभी मिस नहीं किया। जो टेस्ट हुए, उसमें जो कमी रही तो अगले टेस्ट तक उसे कवर किया। प्रत्येक विषय को हर रोज पढ़ा। सोशल मीडिया पर तभी थोड़ा समय दिया जब कोर्स और सभी विषयों की पढ़ाई का लक्ष्य पूरा कर लिया।

पल्लवी की मेहनत रंग लाई
घर पर औसतन आठ-नौ घंटे की पढ़ाई करके पल्लवी शर्मा ने 96 फीसदी अंक के साथ इंटरमीडिएट में प्रदेश की मेरिट में 10वां स्थान पाया है। वह उझानी के संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। पल्लवी ने पूरे साल सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी।

प्रेम मिल कंपाउंड निवासी शैलेंद्र कुमार की बेटी पल्लवी ने हाईस्कूल में अपने कालेज की टॉपर थीं। जिले की टॉप टेन चौथा स्थान था। इंटरमीडिएट में उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी और गणित में 96-96, भौतिक विज्ञान में 95 और रसायन विज्ञान में 97 अंक के साथ 500 में 480 अंक पाए हैं। 

पिता शैलेंद्र दिल्ली में ग्लास कंपनी में वर्कर हैं। मां माधुरी शर्मा गृहिणी हैं। बड़ी बहन पायल शर्मा बीएससी कर रही हैं। दो बहनों में होनहार पल्लवी ने बातचीत में कहा कि उन्हें और ज्यादा अंकों की उम्मीद थी। इसीलिए उन्होंने रसायन और भौतिक विज्ञान की ट्यूशन भी ली। जब भी किसी सब्जेक्ट में दिक्कत आई, तब-तब क्लास टीचर अनुराग गुप्ता समेत अन्य शिक्षकों से जानकारी की। 

UP Board Result 2024: हाईस्कूल में बदायूं की नियति वार्ष्णेय का प्रदेश में सातवां स्थान, जज बनने का है सपना

अपनी मेहनत और माता-पिता से मिले सहयोग को सफलता का आधार बता रहीं पल्लवी का कहना है कि वह आईएएस बनना चाहती हैं। मकसद अफसर बनकर देश की सेवा करना है। वह इस वक्त बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र के गांव बछिलिया पुख्ता में अपने मौसेरे बहनोई ब्रह्मेश गौड़ के घर पर हैं। इस खुशी में रिश्तेदारों ने उन्हें मिठाई भी खिलाई।

सफलता का मंत्र
पल्लवी शर्मा ने कहा कि हाईस्कूल में जब उसके 91.67 फीसदी अंक आए, उसी दौरान मैंने पढ़ने का तौर-तरीका बदल लिया। घर पर पढ़ाई करते समय नोट्स भी तैयार किए। जो पढ़ा उसे दोहराया जरूर, लेकिन रटने की कोशिश नहीं की। परीक्षा के दौरान फ्री माइंड रही। लक्ष्य तय कर आगे बढ़ा जाए तो हर हाल में सफलता अर्जित होती है। यही मेरा मानना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed