फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP Board Result 2024 out class 10th topper Niyati Varshney in Budaun

UP Board Result 2024: हाईस्कूल में बदायूं की नियति वार्ष्णेय का प्रदेश में सातवां स्थान, जज बनने का है सपना

Sat, 20 Apr 2024 04:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Apr 2024 04:04 PM IST
सार

UP Board Result 2024: बदायूं के दो विद्यार्थियों ने हाईस्कूल में प्रदेश की टॉप 10 मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। उझानी की छात्रा नियति वार्ष्णेय ने प्रदेश में सातवां स्थान पाया है। वहीं बिल्सी के गांव गुधनी निवासी अंजलि चौहान के पुत्र रोहित कुमार चौहान ने प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन
UP Board Result 2024 out class 10th topper Niyati Varshney in Budaun
हाईस्कूल टॉपर नियति वार्ष्णेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं की छात्रा नियति वार्ष्णेय ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में सातवां स्थान पाया है। वह उझानी के अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का छात्रा हैं। उन्होंने पूर्णांक 600 में 584 अंक पाए हैं। सामजिक विज्ञान हिंदी व अंग्रेजी 97-97, गणित में 100, विज्ञान में 98 और कला में 95 अंक आए हैं। नियति के पिता रमनेश प्रकाश वार्ष्णेय हलवाई हैं। माता अलका वार्ष्णेय गृहिणी हैं। नियति तीन बहनें हैं। बड़ी बहन ईशा नीट की तैयारी कर रही है। सबसे छोटी बहन अनुष्का छठीं कक्षा में हैं। 

विज्ञापन


नियति ने कहा कि विद्यालय की पढ़ाई के बाद उसने सेल्फ स्टडी को सफलता का आधार बनाया। विषयवार नोट्स तैयार किए। वह प्रत्येक विषय को एक-दो घंटे अनिवार्य रूप से पढ़ती थी। मेहनत और लगन को ही वह सफलता की बुनियाद मानती हैं। उनका कहना है कि हिंदी, सामाजिक विज्ञान में मां ने मदद की। पिता ने हौसला बढ़ाया। अगर कोई बात समझ नहीं आई तो विद्यालय के शिक्षकों से एक्सट्रा क्लास ली। वह इंटरमीडिएट के बाद पीसीएस जे करना चाहती है ताकि न्यायिक सेवाओं में जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

UP Board Result 2024 out class 10th topper Niyati Varshney in Budaun
हाईस्कूल टॉपर नियति को मिठाई खिलाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सफलता के सूत्र
हाईस्कूल की मेरिट में सातवां स्थान पाने वाली नियति ने कहा कि मैंने अपने नोट्स खुद बनाए, सब्जेक्ट को समझा, रटा नहीं। मुझे खुद भरोसा था कि मेरे सबसे अच्छे अंक आएंगे। अब जब रिजल्ट आया तो मुझे यकीन हुआ कि मेहनत से ही सफलता की सीढि़यों पर चढ़ते हुए मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर रही है। कोई कोचिंग भी नहीं की थी। 

प्रदेश में नौवें स्थान पर रहे रोहित चौहान
बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी अंजलि चौहान के पुत्र रोहित कुमार चौहान ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में नौंवा स्थान पाया। वह बिल्सी नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज की छात्र हैं। रोहित कुमार चौहान ने 600 में 582 अंक पाए। सबसे अधिक गणित में 99 अंक हासिल किए। हिंदी में 97, अंग्रेजी में 98, विज्ञान में 97, सामाजिक विज्ञान 95 व कला में 96 अंक पाए हैं। वह भविष्य में इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। 

उन्होंने बताया कि वह कॉलेज में नियमित पढ़ने के जाते थे और करीब छह घंटे घर पर अध्ययन करते थे। परिवार में उनकी मां अंजलि चौहान के अलावा दादा राजेंद्र सिंह चौहान है। दोनों प्रधान रह चुके हैं। दो बड़ी बहन हैं। पिता भुवेंद्र सिंह चौहान का 2023 में कैंसर पीड़ित रहते हुए निधन हो गया था। 

बड़ी बहन सपना चौहान बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय से एमएड कर रही हैं। दूसरी बहन डेजी चौहान कानपुर के मेडीकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। तीनों बहन-भाई ने इसी कॉलेज में पढ़ाई की है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने सभी शिक्षकों, कालेज के प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता एवं प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा को देते हैं।

सफलता के सूत्र 
सोशल मीडिया से परहेज रखा। पढ़ाई के दौरान जो भी डाउट आए उन्हें हर रोज क्लीयर किया। नींद भरपूर ली और बिना तनाव के पढ़ाई की।गणित विज्ञान की ट्यूशन पढ़ा। इंटर कॉलेज की एक्सट्रा क्लासेज में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed