फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Board exam conducted amidst heavy security

हाईअलर्ट के बीच हुई परीक्षा, डीएम ने की छापेमारी

Wed, 14 Feb 2018 12:41 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 14 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
UP Board exam conducted amidst heavy security
DM Bareilly
बोर्ड परीक्षा में मंगलवार का दिन अफसरों के लिए सांसें थमा देने वाला रहा। डिप्टी सीएम, शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के अचानक आने की सूचना पर डीएम से लेकर जिले के तमाम अफसरों ने सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी शुरू कर दी। सुबह हाईस्कूल गणित और प्रारंभिक गणित का पेपर था। डिप्टी सीएम की सूची में चार जिले शामिल थे, इनमें बरेली का भी नाम था। जिला प्रशासन के पास जैसे ही यह संदेश पहुंचा तो सोमवार रात में ही छापेमारी की रणनीति तैयार कर ली गई। जिले में अलर्ट जारी किया गया। सभी एसडीएम को छापेमारी करने के निर्देश दे दिए गए। 
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही केंद्रों पर छापेमारी शुरू हो गई। डीएम ने मैथोडिस्ट, समाज कल्याण सहसपुर कुनी और आदर्श इंटर कॉलेज रामपुर बुजुर्ग में छापेमारी की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। कुछ जगह कैमरों का डायरेक्शन ठीक नहीं था। फुटेज में अंधेरा आ रहा था। डीएम ने निर्देश दिए कि कैमरे इस एंगल से लगाए जाएं जिसमें सारे बच्चे कवर हो सकें और कक्ष में पर्याप्त रोशनी हो। तहसील स्तर पर एसडीएम और विभाग के सचल दलों ने छापेमारी की। कहीं कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। 
विज्ञापन


दस के नोट पर लिखकर लाया था गणित के फार्मूले
डीआईओएस की टीम सुबह ही कस्तूरबा इंटर कॉलेज पहुंच गई। टीम गेट पर खड़ी हो गई और डीआईओएस ने खुद छात्रों की तलाशी लेकर अंदर जाने दिया। बाद में टीम शिव ज्ञान इंटर कॉलेज पहुंची। यहां दसवीं का एक छात्र दस रुपये के नोट पर गणित के फार्मूले लिखकर लाया था। डीआईओएस ने उसे रंगे हाथों पकड़ा। जब तलाशी ली तो उसके पास पांच पर्चियां बरामद हुईं जिसमें उसने हाथ से गणित के फार्मूले लिख थे। यहां सीटिंग प्लान भी ठीक नहीं मिला। छात्रों को नियमानुसार नहीं बैठाया गया था। प्रकाश की व्यवस्था ठीक नहीं थी। डीआईओएस ने यहां के केंद्र व्यवस्थापक रघुनंदन सिंह चौहान को हटा दिया गया। उनकी जगह अब तिलक इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अपिल कुमार त्यागी का केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों पर नहीं मिले स्टेटिक मजिस्ट्रेट 
जिला प्रशासन द्वारा नोटिस जारी होने के बावजूद परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नहीं पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी एक दर्जन से अधिक केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे। सचल दल से मिली रिपोर्ट को जिला प्रशासन को भेजा गया है। इसके अलावा कक्ष निरीक्षकों की कमी अब भी बरकरार है। कुछ कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कराकर परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed