{"_id":"5d3f5e578ebc3e6cc17cb4bf","slug":"up-board-bareilly-news-bly3705067163","type":"story","status":"publish","title_hn":"9वीं और 11वीं में प्रवेश को पांच अगस्त तक होंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9वीं और 11वीं में प्रवेश को पांच अगस्त तक होंगे पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पिछले दिनों 10वीं और 12वीं के रेगुलर और प्राइवेट फार्म फारवर्डिंग केंद्र की सूची जारी करने के बाद सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण का कार्यक्रम जारी किया है। इसकी अंतिम तारीख पांच अगस्त तय की गई है।
हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा और स्क्रूटनी के बाद हाईस्कूल पास करने वाले छात्रों के लिए 11वीं में प्रवेश की आखिरी तारीख 20 अगस्त है। स्कूल प्रधानाचार्य प्रति छात्र 50 रुपये अग्रिम पंजीकरण शुल्क चालान के माध्यम से ट्रेजरी में 25 अगस्त तक जमा करेंगे। इसकी सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज कराई जाएगी। वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र-छात्राओं के विवरण को 26 अगस्त से पांच सितंबर के बीच चेक किया जाएगा। इस दौरान किसी भी तरह का कोई अपडेट नहीं हो सकेगा। छात्रों के विवरण में गलती मिलने पर उसे 6 से 20 सितंबर के बीच अपडेट किया जा सकेगा। पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली 30 सितंबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी।