UP Board Result 2023: इंटर में पास हुए 55 साल के भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, जानिए अब क्या है सपना
भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने भी इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर ली है। उनकी उम्र करीब 55 साल हैं। उनका सपना वकालत करना है।
विस्तार
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। बरेली में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 87.95 प्रतिशत रहा, जबकि इंटर के 73.84 विद्यार्थी पास हुए हैं। भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने भी इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर ली है।
जीवन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो उम्र मायने नहीं रखती। बरेली के बिथरी चैनपुर से विधायक रहे राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने इसे सच साबित कर दिखाया है। उन्होंने इस साल यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। पूर्व विधायक भी पास हो गए हैं।
संबंधित खबर- UP Board Result 2023: टॉप 10 में बरेली मंडल के कई छात्र, प्रदेश में दूसरे स्थान पर सौरभ गंगवार
वकील बनकर करेंगे लोगों की सेवा- पप्पू भरतौल
पप्पू भरतौल का सपना वकालत करना है। उन्होंने कहा कि वह अब स्नातक और उसके बाद एलएलबी करेंगे। वकील बनकर वह क्षेत्र के ऐसे गरीब लोगों की मदद करेंगे जो पैसे देने में अक्षम हैं। पूर्व विधायक ने नोट्स बनाकर तैयारी की थी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई और राजनीति की कोई उम्र नहीं होती है।
संबंधित खबर- UP Board Result 2023: लखीमपुर की छात्रा अपूर्वा का प्रदेश में छठा स्थान, यहां देखें जिला टॉपर्स की सूची
वर्ष 2017 में चुने गए थे विधायक
50 साल के भाजपा नेता राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर बिथरी चैनपुर से विधायक चुने गए थे।