फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP 108 100 Not Found Not ambulance, came to the hospital handcart

न 108 एंबुलेंस मिली न यूपी 100, ठेले पर पहुंचा अस्पताल

Thu, 08 Dec 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 08 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
UP 108 100 Not Found Not ambulance, came to the hospital handcart
UP 108 100 Not Found Not ambulance, came to the hospital handcart - फोटो : बरेली, अमर उजाला
शहर में सपा की रैली की वजह से लगे जाम से एक युवक की जान पर बन आई। नैनीताल रोड पर एमबी इंटर कॉलेज के पास दोपहर दो बजे उसे दौरा पड़ा तो बेहोश हो गया। लोगों ने 108 एंबुलेंस और यूपी 100 को कई बार फोन किया मगर कोई नहीं आया। आखिरकार आसपास मौजूद लोगों ने ठेेले पर ही रखकर उसे जिला अस्पताल पहुंचा दिया। बेहोशी के कारण उसका नाम और पते की जानकारी अब तक नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन

करीब 35 वर्षीय युवक सड़क पर पड़ा देखा तो भीड़ लग गई। उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था। लोगाें ने बेहोशी की हालत में उसे हिलाया डुलाया और पानी पिलाने की कोशिश की। यहां से गुजर रहे अतीक निजामी ने इसकी सूचना समाज सेवा मंच के नदीम शम्सी को दे दी। वे मुनीर शम्सी, मिलन शर्मा के साथ पहुंचे तो 108 एंबुलेंस और यूपी 100 फिर सूचना दी गई मगर उधर से कोई रिसपांस नहीं मिला। कोई विकल्प न सूझने पर वे युवक को ठेले पर लादकर जिला अस्पताल ले आए। यहां डॉ. वागीश वैश्य और डॉ. एमपी सिंह ने उसका इलाज किया। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे बाद यूपी 100 की गाड़ी जिला अस्पताल पहुंची। 
विज्ञापन


रैली में आया था युवक!
नदीम शम्सी ने बताया कि उन्हाेंने आसपास के लोगाें से युवक के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने रैली में आए होने की जानकारी दी। हालांकि यह किसके साथ था यह कोई नहीं बता सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed