Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Untrained people are running open pathology and X-ray machines in the area.

Bareilly News: क्षेत्र में खुली पैथोलॉजी और एक्स-रे मशीन को चला रहे हैं अप्रशिक्षित लोग

Thu, 10 Oct 2024 05:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Untrained people are running open pathology and X-ray machines in the area.
गुलड़िया। विकासखंड मझगवां क्षेत्र के गुलड़िया गौरी शंकर इलाके में दर्जनों पैथोलॉजी, लैब और एक्स-रे मशीन बगैर पंजीकरण अप्रशिक्षित लोग चला रहे हैं। कमीशनखोरी के चक्कर में मरीजों की जान से खिलवाड़ की जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अलीगंज, राजपुर कला, गुलड़िया गौरी शंकर, बड़ागांव, गुरुगांव , शिवपुरी और सिरौली में दो दर्जन पैथोलॉजी लैब का संचालन किया जा रहा है। यहां लगभग आधा दर्जन एक्स-रे मशीन सेंटर भी संचालित हैं। इन सेंटरों के बोर्ड पर बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और बदायूं के डॉक्टरों के नाम छपे हुए हैं, लेकिन इनका संचालन हाईस्कूल पास अप्रशिक्षित लोग कर रहे हैं, जो फर्जी हस्ताक्षर भी कर देते हैं। डॉक्टर भी वही रिपोर्ट मान लेते हैं।
विज्ञापन


इसके पीछे लैब संचालकों और झोलाछापों के बीच कमीशन खोरी का बड़ा खेल चल रहा है। सूत्रों की मानें तो एक जांच रिपोर्ट के बदले लैब संचालक द्वारा मरीज से वसूली गई रकम में से 50 फीसदी झोलाछाप दे देते हैं। इससे पहले यह मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें सीएमओ से शिकायत करने की बात कही गई है।।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 1- पहले पॉजिटिव फिर निगेटिव, एक घंटे में ही बदल गई जांच रिपोर्ट
विकासखंड मझगवां इलाके के ग्राम गुरुगांव के रामनिवास ने अपनी तीन भतीजी अंजलि की रविवार को गुलड़िया स्थित एक लैब पर टाइफाइड बुखार और खून की कमी की जांच कराई थी। इस जांच रिपोर्ट में बच्ची को न सिर्फ टाइफाइड, बुखार पॉजिटिव बता दिया, बल्कि उसको खून की कमी बताते हुए केवल सात प्वांइट्स खून होना बताया। यह रिपोर्ट रामनिवास ने इलाज कर रहे डॉक्टर को दिखाई तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने बेटी की जांच दूसरी लैब से करा ली, जिसमें न सिर्फ टाइफाइड निगेटिव आया बल्कि खून की मात्र भी बढ़ी हुई आई। अन्य जांचों में भी अंतर आया। इस रिपोर्ट को लेकर उनका लैब संचालक से नोकझोंक हो गया। उन्होंने सीएमओ से शिकायत करने की बात कही है।
--
केस 2

कुछ दिन पूर्व इसी लैब पर गुलड़िया के रंजीत ने अपनी बहन का मलेरिया और टाइफाइड की जांच कराई थी। उसे इस लैब संचालक ने पॉजिटिव बता दिया। इसी जांच रिपोर्ट के अनुसार उसका इलाज शुरू किया तो और हालात बिगड़ गई। बरेली ले जाने पर दोबारा जांच कराई, जिसमें ना तो मलेरिया आया और ना ही टाइफाइड। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई, तब संचालक लैब बंद कर भाग गया था।

---

केस 3

तीसरी घटना इलाके के खटेटा गांव की सुनीता के साथ हुई। गुलड़िया गांव में स्थित एक अन्य लैब पर सुनीता ने बुखार और लीवर की जांच कराई। इसके बदले में पांच सौ रुपये लैब संचालक ने वसूल लिए, लेकिन उसे केवल बुखार की जांच कर थमा दी। सुनीता को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने लैब पर हंगामा किया।

संवाद


--
प्रकरण संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
------------


50 हजार आबादी के बीच केवल एक सरकारी लैब
विकासखंड मझगवां क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गांव में लैब की सुविधा उपलब्ध है। इस अस्पताल के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक गांव की लगभग पचास हजार आबादी आती है। यहां भी कई बार जांच न होने पर लोगों को अन्य स्थानों पर खून की जांच करानी पड़ती है।
--

फर्जी लैब या झोलाछापों के खिलाफ सीएमओ ऑफिस से जो आदेश आता है। उसके अनुसार कार्रवाई करते हैं।
-डॉ सुशील कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, मझगवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed