{"_id":"5f21d1d28ebc3e638d295d87","slug":"unlock-3-night-curfew-will-end-from-august-1-bareilly-news-bly4144771119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक-3ः एक अगस्त से खत्म हो जाएगा रात का कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक-3ः एक अगस्त से खत्म हो जाएगा रात का कर्फ्यू
विज्ञापन
श्यामगंज बाजार में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
प्रशासन बाजार खोलने की व्यवस्था में नहीं करेगा कोई बदलाव
विज्ञापन
बरेली। एक अगस्त से लागू हो रहे अनलॉक-3 में रात 10 से सुबह पांच बजे तक का कर्फ्यू हट जाएगा। इसके बाद लोग रात में कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए आवागमन कर सकेंगे। हालांकि मार्केट खोलने की मौजूदा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होगा। पांच अगस्त से जिम खोलने की इजाजत भी मिल जाएगी। डीएम नितीश कुुमार का कहना है कि अनलॉक-3 में और क्या छूट होंगी, ये केंद्र के बाद राज्य सरकार की एडवाइजरी जारी होने के बाद ही साफ हो सकेगा।
कोरोना संक्रमण के चलते लागू हुआ लॉकडाउन कई प्रतिबंधों के साथ खुलना शुरू हुआ था। अनलॉक-2 में रात में कर्फ्यू की व्यवस्था चल रही थी। इस दौरान रात में केवल आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को ही चलने की छूट थी, लेकिन अब एक अगस्त से अनलॉक-3 में रात के कर्फ्यू को हटा दिया जाएगा। डीएम नितीश कुमार का कहना है कि हफ्ते में दो दिन शनिवार और रविवार को बाजार बंद हो रहा है। फिलहाल यह व्यवस्था आगे भी लागू रहेगी। राज्य सरकार से एडवाइजरी जारी होने के बाद ही इस व्यवस्था में बदलाव पर विचार किया जाएगा। सिनेमाघरों पर अभी पाबंदी रहेगी, लेकिन पांच अगस्त से जिम खोलने की अनुमति मिल जाएगी।

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मना सकेंगे स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को मनाने की छूट दी गई है, लेकिन इनमें शामिल होने वालों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन करना होगा।स्कूल-कॉलेज जाने के लिए अभी और इंतजार
गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के तहत स्कूल, कॉलेज और कोचिंग अभी 31 अगस्त तक बंद रहेंगी। इसके बाद ही इन्हें खोलने का निर्णय हो सकेगा।एक अगस्त से रात का कर्फ्यू खत्म करने का आदेश स्पष्ट है, लेकिन बाजार खोलने की मौजूदा व्यवस्था ही प्रभावी रहेगी। अनलॉक-3 में और क्या बदलाव होंगे, यह राज्य सरकार की एडवाइजरी के बाद ही साफ होगा। - नितीश कुमार, डीएम
विज्ञापन विज्ञापन