फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   universty

परीक्षा फार्म फीस को लेकर छात्र संगठन एक हुए सछास और एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 Dec 2014 02:11 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 16 Dec 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
universty
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अधिकारियों के न मिलने से विद्यार्थियों ने बरेली कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय में प्रदर्शन किया। कहा कि तब तक परीक्षा फार्म नहीं जमा करेंगे, जब तक फीस कम नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा के समर्थन में एनएसयूआई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।  विद्यार्थियों ने कहा कि वे विश्वविद्यालय के अधिकारियों से मिलने नहीं जाएंगे। अब अधिकारियों को उनसे मिलने आना होगा, क्योंकि विद्यार्थी फार्म नहीं भरेंगे। बरेली कॉलेज में विद्यार्थियों के बिना फार्म भरे, विश्वविद्यालय वेबसाइट नहीं बंद कर सकता। काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य कार्यालय में नारेबाजी की। इसको लेकर हफ्तेभर से ज्यादा से प्रदर्शन चल रहा है। सछास जिलाध्यक्ष हृदेश यादव के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्राचार्य से वार्ता भी की। प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव ने उनसे कहा कि यह निर्णय उनके स्तर का नहीं है। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग की कि परीक्षा फार्म की फीस कम करने के साथ कॉलेज परिसर और लाइब्रेरी में इंटरनेट, गरीबी रेखा से नीचे वाले विद्यार्थियों को गरम कपड़े दिए जाएं। कॉलेज में अलाव की भी व्यवस्था हो। इस मौके पर धूपेंद्र जायसवाल, दिव्या गोस्वामी, अमित जायसवाल, अजीत रावत, हंसिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



तौहीद ने कहा फार्म जमा कराए कॉलेज प्रशासन
बरेली। बरेली कॉलेज में जहां समाजवादी छात्रसभा हफ्तेभर से परीक्षा फीस कम करने के बाद फार्म जमा करने की मांग कर रही है, वहीं सछास के तौहीन शेख, गजेंद्र और अभिषेक भी प्राचार्य से मिले और फार्म जमा कराने की मांग की। कहा, विद्यार्थी कई दिन से आ रहे हैं और उन्हें वापस जाना पड़ रहा है। इसे लेकर सछास के तौहीद और सछास जिलाध्यक्ष हृदेश यादव के बीच बहस भी हुई। बाद में फैज मोहम्मद ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय गेट बंद कराया
बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि प्राइवेट कॉलेज मनमानी फीस ले रहे हैं। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन पहुंचे और विश्वविद्यालय का मुख्य गेट बंद कर धरने पर बैठ गए। इससे पहले विद्यार्थियों ने बरेली कॉलेज में काउंटर बंद कराए। प्रदर्शन में शशिकांत सिंह, अमन सक्सेना, दिनेश गंगवार, अभय चौहान, हिमांशु गंगवार, रंजीत सिंह, भूपेंद्र कुर्मी, वीरेंद्र, वैराग्य अवस्थी, वेदपाल पटेल, प्रियांक शर्मा, गौतम, योगी, हेमंत, मोहित, महेश साहू, रोहिनी, यासमीन, नेहा, प्रीति, हिना रानी, ज्योति, क्षमा, प्रशांत, प्रदीप, प्रेम, श्याम, धर्मेंद्र, रोहित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed