फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   University preparing to change course of law

विधि के पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी कर रहा विश्वविद्यालय

Mon, 07 Dec 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
University preparing to change course of law
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने विधि के पाठ्यक्रम में अगले सत्र से कई बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि यह कोर्स अगले सत्र से प्रारंभ हो जाए। इसमें कई नए डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की कार्ययोजना पहले ही तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के विधि विभाग में संचालित कोर्स काफी पुराने हैं। उसमें समय के साथ व्यापक स्तर पर संशोधन की जरूरत काफी समय से महसूस की जा रही है। पाठ्यक्रम को रुचिकर, आधुनिक और रोजगारपरक बनाने का प्रयास चल रहा है। इसमें चार कोर्स मीडिया लॉ, साइबर लॉ, एडवोकेसी और बौद्घिक संपदा लॉ कोर्स हैं। इसके अलावा उपभोक्ता अधिनियम संबंधी कई नए कोर्स के साथ कई और बदलाव करने की तैयारी चल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि विधि की पढ़ाई में व्यापक स्तर पर बदलाव होने हैं। इससे विद्यार्थियों को तमाम नए कोर्स में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। साथ ही विधि के कोर्स में कुुछ और भी संशोधन करने का प्रयास चल रहा है। अगले शैक्षिक सत्र से इन सभी को लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित सिंह का कहना है कि विधि पाठ्यक्रम में बदलाव करने के लिए विश्वविद्यालय काफी समय से प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed