फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   university

रोजगारपरक होंगे पाठ्यक्रम, ट्रेनिंग और प्रैक्टिकल पर जोर

Wed, 27 Nov 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
university
बरेली। पाठ्यक्रम को रोजगारपरक बनाने की दिशा में रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल की अध्यक्षता में हुई आईक्यूएसी (इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल) की बैठक में इस पर मंथन किया गया। विभागाध्यक्षों ने सुझाव दिए।
विज्ञापन

सरकार की मंशा के अनुरूप विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों को रोजगारपरक बनाने के लिए ट्रेनिंग और प्रैक्टिकल वर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया। कहा गया कि इसमें वक्त की मांग के अनुरूप विशेषज्ञों को बुलाया जाए। साथ ही पाठ्यक्रम में आधुनिक दौर की चीजें शामिल करने की बात कही गई। इसमें पूर्व छात्रों की मदद लेने को भी कहा गया और इसके लिए उनका डाटा (मोबाइल नंबर, मेल आईडी, पता आदि) की जानकारी एकत्र करने की बात कही गई। वोकेशनल और स्नातक स्तर पर वक्त की मांग के अनुरूप नए कोर्स चलाने की बात भी हुई, इसे लेकर विश्वविद्यालय में लंबे समय से तैयारी चल रही है। कहा गया कि क्लास में सीनियर छात्रों से जूनियर छात्रों को पढ़वाया जाए, इससे शिक्षकों पर बोझ कम होगा और छात्रों की प्रैक्टिस बढ़ेगी। स्नातक स्तर की पढ़ाई और मूल्यांकन के विकेंद्रीकरण पर भी चर्चा की गई। शिक्षकों ने सुझाव दिया कि स्नातक स्तर के पेपर महाविद्यालय स्तर पर तैयार कराकर परीक्षा हो और वहीं के शिक्षक मूल्यांकन करें। इससे विश्वविद्यालय में काम का दबाव कम होगा और इसमें क्षेत्र के अनुसार स्थानीय चीजों को भी शामिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed