{"_id":"671d7390230fc00cd90574e4","slug":"uninterrupted-supply-from-tomorrow-power-consumption-expected-to-increase-to-10-lakh-units-bareilly-news-c-4-lko1064-509982-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कल से निर्बाध आपूर्ति, 10 लाख यूनिट तक बिजली की खपत बढ़ने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कल से निर्बाध आपूर्ति, 10 लाख यूनिट तक बिजली की खपत बढ़ने का अनुमान
Sun, 27 Oct 2024 04:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोशनी के त्योहार दिवाली पर चौबीस घंटे निर्बाध आपूर्ति के लिए बिजली निगम के अभियंता अनुरक्षण संबंधी और जर्जर लाइनों को बदलने का काम काफी हद तक पूरा कर लिया है। हालांकि, करीब 40 फीसदी काम अब भी अधूरे हैं। ऐसे में सोमवार से 15 नवंबर तक निर्बाध बिजली आपूर्ति देना चुनौती साबित होगा। दिवाली पर शहर में बिजली की खपत में 10 लाख यूनिट तक बढ़ने का अनुमान है।
शहर के चार विद्युत वितरण खंडों में 2.48 लाख उपभोक्ता हैं। यह उपभोक्ता हर माह 6.20 करोड़ से ज्यादा यूनिट की बिजली खर्च करते हैं। पिछले दिनों से तापमान में कमी आने के बाद बिजली की खपत में भी कुछ कमी आई है। 14 अक्तूबर से शहर में लगातार अनुरक्षण के काम किए जा रहे हैं। इस कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों को रोजाना पांच से सात घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ रहा है। अभियंताओं का अनुमान है कि रोशनी के त्योहार पर खपत में 10 लाख यूनिट तक इजाफा हो सकता है।
-- -- -- -
शहर में आगे नहीं बढ़ सकी स्काडा परियोजना
- शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए इलेक्ट्रिकल स्काडा परियोजना अधर में अटक गई है। इस परियोजना में शहर में बड़े स्तर पर बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर की क्षमता बढ़ाई जानी है। शहर के सभी 24 बिजली उपकेंद्रों को अपग्रेड करने के साथ एक हजार किमी से ज्यादा भूमिगत बिजली केबल डाले जाने है। परियोजना में ऑनलाइन निगरानी तंत्र विकसित किया जाना था। विद्युत आपूर्ति व वितरण प्रणाली को निगरानी के लिए एकीकृत कमांड व कंट्रोल रूम भी बनाया जाना है। परियोजना में शहर के सभी उपकेंद्रों को कंप्यूटरीकृत नेटवर्क प्रणाली से जोड़ा जाना था। तीन साल पहले परियोजना पर काम शुरू हुआ। रामपुर गार्डर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में इसके लिए भवन का निर्माण भी हो गया, लेकिन बाद में परियोजना अधर में अटक गई।
विज्ञापन
-- -- -- -
प्रत्येक उपकेंद्र पर एक एसडीई, दो जेई के साथ रहेगी टीम
दिवाली पर निर्बाध आपूर्ति के लिए तैयारियों में अधिकारी अभी से जुट गए हैं। 28 अक्तूबर से 15 नवंबर तक शहर के सभी 24 उपकेंद्रों पर एक-एक एसडीई और एक-एक जेई की तैनाती रहेगी। कंट्रोल रूम और 1912 पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए भी टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी। मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने चारों खंडों के अधिशासी अभियंताओं ने निर्बाध आपूर्ति के लिए कार्य योजना बनाकर काम करने के आदेश दिए हैं।
-- -- -- --
शहर में हर माह औसतन बिजली खपत
विद्युत वितरण खंड प्रथम- 1.70 करोड़ यूनिट
विद्युत वितरण खंड द्वितीय- 1.40 करोड़ यूनिट
विद्युत वितरण खंड तृतीय- 1.50 करोड़ यूनिट
विद्युत वितरण खंड चतुर्थ- 1.60 करोड़ यूनिट
-- -- -- -
वर्जन-
शहर में ज्यादातर अनुरक्षण कार्य पूरे कर लिए गए हैं। कुछ काम शेष हैं उनको भी दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। दिवाली पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलती रहे, इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। - महावीर सिंह, अधीक्षण अभियंता