फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Underpass work is slow in monsoon, diversion time will have to be increased

Bareilly News: मानसून में अंडरपास का काम धीमा, बढ़ानी होगी डायवर्जन की मियाद

Mon, 04 Aug 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Underpass work is slow in monsoon, diversion time will have to be increased
डीआरएम कार्यालय के पास नैनीताल हाईवे पर 15 मई से शुरू हुआ था 90 दिन का डायवर्जन
विज्ञापन

बरेली। इज्जतनगर-दोहना रेल खंड की वर्कशॉप गेट और डीआरएम ऑफिस गेट के पास स्थित क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन अंडरपास का काम लंबा खिंच सकता है। बारिश के कारण यहां निर्माण की गति काफी धीमी हो गई है। ऐसे में डायवर्जन की समयसीमा बढ़ानी पड़ सकती है।
नैनीताल हाईवे पर सुरंग बनाकर कंक्रीट और सीमेंट के स्लैब डालने का काम इन दिनों थम सा गया है। हाईवे पर 15 मई से 90 दिन के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू है, जो 16 अगस्त को खत्म हो जाएगी। यहां अब भी 50 फीसदी से ज्यादा काम अधूरा है। हाईवे पर आने-आने वाले वाहनों को रोड संख्या चार से डायवर्ट किया जा रहा है। रेलवे ने हाईवे के दोनों ओर डायवर्जन मार्ग का निर्माण भी कराया है। इन दोनों क्रॉसिंग पर अंडरपास के लिए तीन साल पहले ही मंजूरी मिल गई थी। बजट जारी होने के बाद रेलवे ने काम शुरू कराया, लेकिन बाद में हाईवे की खोदाई और डायवर्जन व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क प्राधिकरण व रेलवे के बीच पेच फंस गया।
विज्ञापन

नैनीताल हाईवे के दोहना टोल प्लाजा का काम देखने वाली फर्म ने भी डायवर्जन का विरोध किया। रेलवे और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क प्राधिकरण के बीच कई दौर की वार्ता के बाद डीआरएम कार्यालय के सामने हाईवे पर दोनों ओर सड़क बनाकर 15 मई से डायवर्ट लागू किया गया था। डायवर्जन इस तरह से किया गया कि टोल प्लाजा प्रभावित न हो। शुरूआत में तो काम काफी तेजी से काम चला, लेकिन बाद में मानसून सक्रिय होने के बाद काम की रफ्तार धीमी हो गई। ऐसे में 90 दिन की मियाद में हाईवे पर सुरंग बनाकर कंक्रीट और सीमेंट के स्लैब डालने का काम पूरा होता नहीं दिख रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed