फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Underground line will be laid to prevent electricity theft, survey will be done soon

Bareilly News: बिजली चोरी रोकने के लिए बिछेगी भूमिगत लाइन, सर्वे जल्द

Sat, 23 Aug 2025 06:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:09 AM IST
विज्ञापन
Underground line will be laid to prevent electricity theft, survey will be done soon
बरेली। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम भूमिगत बिजली लाइन बिछाएगा। इसके लिए सर्वे जल्द शुरू करने का दावा है। लाइन लॉस कम करने के लिए रेड डालने के साथ ही अन्य इंतजाम भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में बिजली चोरी के सबसे ज्यादा मामले बरेली में ही दर्ज किए गए हैं। चोरी के चलते लाइन लॉस भी बढ़ रहा है। इसको लेकर स्थानीय अभियंताओं की लखनऊ से भी फटकार लग चुकी है। स्थानीय स्तर पर भी लो वोल्टेज सहित अन्य दिक्कतों से उपभोक्ता जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर अब अवर अभियंताओं से ज्यादा लाइन लॉस और बिजली चोरी वाले इलाकों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। भूमिगत केबल बिछाने के लिए भी सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने कहा कि मॉर्निंग रेड से काम नहीं चलेगा, बिजली चोरी को रोकने के लिए 24 घंटे कार्रवाई को लेकर अलग-अलग टीम बनाना जरूरी है। दरअसल सुबह चार बजे से छह बजे तक ही मॉर्निंग रेड होती है, इसकी जानकारी सभी को है। ऐसे में इस समय बिजली चोर कटिया हटा लेते हैं। ऐसे में अब 24 घंटे में कभी भी टीम जांच के लिए भेजी जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed