{"_id":"610d94da8ebc3eaa086c1fe8","slug":"undergraduate-masters-second-year-classes-will-start-from-16-bareilly-news-bly455537333","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक, परास्नातक द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 16 से होंगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक, परास्नातक द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 16 से होंगी शुरू
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 फीसदी विद्यार्थी ही महाविद्यालयों में करेंगे पढ़ाई
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और महाविद्यालयों में 16 अगस्त से स्नातक, परास्नातक के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू होगी। ये वे विद्यार्थी हैं, जिन्हें प्रथम वर्ष की परीक्षा दिए बगैर द्वितीय वर्ष में प्रवेश मिला है। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस. गर्ग की ओर से जारी आदेश के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 50 फीसदी विद्यार्थियों ही कक्षाओं में उपस्थित होंगे।
शासन से जारी निर्देश के तहत विश्वविद्यालयों और संबद्ध महाविद्यालयों के परिसर में प्रवेश से पहले गेट पर ही विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। संस्थान में अलग-अलग कक्षा के विद्यार्थियों को अलग-अलग गेट से प्रवेश दिया जाएगा। परिसर में थूकने पर प्रतिबंध होगा। कक्षा कक्ष प्रतिदिन सैनिटाइज होंगे। ऐसे विद्यार्थी, शिक्षक-कर्मचारी जिन्हें जुकाम-बुखार जैसे लक्षण होंगे, उन्हें चिह्नित कर उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। हॉस्टल में भी पर्याप्त सतर्कता बरती जाएगी। मेस में विद्यार्थियों को अलग-अलग बैच बनाकर बुलाया जाएगा। मेस का समय भी बढ़ाया जाएगा। शारीरिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश हैं।