फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Undergraduate, masters second year classes will start from 16

स्नातक, परास्नातक द्वितीय वर्ष की कक्षाएं 16 से होंगी शुरू

Sat, 07 Aug 2021 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Undergraduate, masters second year classes will start from 16
MJP Rohilkhand university

50 फीसदी विद्यार्थी ही महाविद्यालयों में करेंगे पढ़ाई

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और महाविद्यालयों में 16 अगस्त से स्नातक, परास्नातक के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू होगी। ये वे विद्यार्थी हैं, जिन्हें प्रथम वर्ष की परीक्षा दिए बगैर द्वितीय वर्ष में प्रवेश मिला है। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस. गर्ग की ओर से जारी आदेश के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 50 फीसदी विद्यार्थियों ही कक्षाओं में उपस्थित होंगे।

शासन से जारी निर्देश के तहत विश्वविद्यालयों और संबद्ध महाविद्यालयों के परिसर में प्रवेश से पहले गेट पर ही विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। संस्थान में अलग-अलग कक्षा के विद्यार्थियों को अलग-अलग गेट से प्रवेश दिया जाएगा। परिसर में थूकने पर प्रतिबंध होगा। कक्षा कक्ष प्रतिदिन सैनिटाइज होंगे। ऐसे विद्यार्थी, शिक्षक-कर्मचारी जिन्हें जुकाम-बुखार जैसे लक्षण होंगे, उन्हें चिह्नित कर उनकी कोरोना जांच कराई जाएगी। हॉस्टल में भी पर्याप्त सतर्कता बरती जाएगी। मेस में विद्यार्थियों को अलग-अलग बैच बनाकर बुलाया जाएगा। मेस का समय भी बढ़ाया जाएगा। शारीरिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed