फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uncle and nephew resident of Shahjahanpur died in road accident

Bareilly News: शाहजहांपुर निवासी मामा-भांजे की सड़क हादसे में मौत

Thu, 06 Feb 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew resident of Shahjahanpur died in road accident
भुता (बरेली)। बरेली-बीसलपुर रोड पर भुता के पास ट्रक की चपेट में आने से शाहजहांपुर निवासी बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक को चपेट में लेने के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सुबह शवों की पहचान के बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव छतैनी निवासी दीपंकर (30) खेतीबाड़ी करते थे। उनका भांजा अनुज (13) पुत्र रामचंद्र भी निगोही कस्बे के मोहल्ला इमलिया का निवासी था। मंगलवार रात मामा-भांजे बरेली से बाइक पर बैठकर घर के लिए निकले थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही वह भुता में अनमोल डेयरी के पास पहुंचे सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें बरेली जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। रात दो बजे उनके शव मोर्चरी में रखवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अयोध्या से दर्शन कर लौटे थे दीपंकर
हादसे में मामा-भांजे की मौत की सूचना पर दोनों के परिवार के लोग भी आ गए। उन्होंने बताया कि दीपंकर रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या गए थे। उनकी बहन व बहनोई बरेली में नैनीताल रोड के किनारे एक फैक्टरी के परिसर में ही रहते हैं। अयोध्या से लौटते समय वह सोमवार को बरेली में उनके पास ही रुक गए थे। मंगलवार देर रात भांजे के साथ दोनों बाइक से निगोही के लिए निकले थे।
---
ट्रक की एक हेडलाइट खराब
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इस ट्रक की एक हेडलाइट खराब है। माना जा रहा है कि इसी वजह से चालक को सामने से आ रही बाइक दूर से नहीं दिखी होगी।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed