{"_id":"69ac99eb1066abd4be0de32b","slug":"uncertainty-over-the-supply-of-gas-cylinders-price-increases-and-booking-deadlines-will-cause-problems-bareilly-news-c-4-vns1074-839066-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर संशय, कीमत\nमें वृद्धि, बुकिंग समयसीमा से होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर संशय, कीमत में वृद्धि, बुकिंग समयसीमा से होगी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पश्चिम एशिया में इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का असर घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ने की आशंका है। पेट्रोलियम कंपनियों ने कीमत बढ़ाने के साथ बुकिंग में 21 से 25 दिन के अंतर के नियम से दस लाख उपभोक्ता प्रभावित होने की आशंका है।
शनिवार से नई दरें लागू होने के बाद 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग 931 रुपये की दर से हुई, जबकि 19 किलो के व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर पर 115 रुपये बढ़ने के बाद कीमत 19 सौ रुपये के पार पहुंच गई।
वहीं, कीमत बढ़ने की जानकारी पर जिन लोगों के पास खाली सिलिंडर थे उन्होंने शनिवार को ही बुकिंग कर दी, ताकि किन्हीं परिस्थितियों में अगर सिलिंडर खत्म हो जाए तो दिक्कत न रहे। इसका असर आपूर्ति पर रहा। रोजाना से ज्यादा बुकिंग से कइयों को सिलिंडर नहीं मिल सके। आपूर्ति प्रभावित का हल्ला मचा पर आपाधापी नहीं रही।
विज्ञापन
डीएसओ मनीष कुमार सिंह के मुताबिक जिले में करीब दस लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं। इनमें 4.16 लाख उज्ज्वला कनेक्शन हैं। नए नियम के तहत अब एक घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग के बाद दूसरी बुकिंग 25 दिन बाद ही होगी। एलपीजी की जिले में फिलहाल कोई कमी नहीं है।
पेट्रोल, डीजल की कीमत बढ़ने की सुगबुगाहट
सिलिंडर की कीमतों में तेजी के बाद सोशल मीडिया पर जल्द पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़त की सुगबुगाहट शुरू हुई। इसे देखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों ने कर्मचारियों को लोगों को किसी अफवाह पर ध्यान न देने के प्रति जागरूक करने को कहा। बरेली पेट्रोलियम एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के मुताबिक फिलहाल कीमतें बढ़ने को लेकर कोई निर्देश नहीं है। संभवत: आगे भी कीमत में बढ़त संभव नहीं है।
सिलिंडरों के अवैध भंडारण पर अंकुश की पहल
उत्तर प्रदेश एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव आदर्श शर्मा के मुताबिक, पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से गैस सिलिंडर के अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर अंकुश के लिए बुकिंग की अवधि न्यूनतम 21 से 25 दिन तय हुई है। मांग में तेजी से जिन उपभोक्ता को सिलिंडर नहीं मिला, उन्हें अगले कार्यदिवस में मिल जाएगा। कोई परेशान न हो।
फोटो वर्जन
हमारे इलाके में अभी तक पीएनजी की सुविधा नहीं है, इसलिए एलपीजी सिलिंडर पर ही निर्भर हैं। अब बढ़ी कीमत से थाली पर असर पड़ना तय है। बुकिंग की समयसीमा से मुश्किल बढ़ेंगी।- ऊषा जैन, आशापुरम
कीमत बढ़ने का असर जेब पर पड़ेगा। बड़ी दिक्कत बुकिंग की समयसीमा तय होने से होगी। पारिवारिक आयोजन में भी दो सिलिंडर जरूरी होते हैं, कोई इंतजाम करेंगे। - गंगा, इटौआ बेनीपुर