{"_id":"641e6519a41d0631cc04ea19","slug":"umesh-pal-murder-case-saddam-had-met-ashraf-in-jail-along-with-former-village-head-had-taken-a-photo-at-place-2023-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Umesh Pal Murder Case: सद्दाम ने पूर्व प्रधान संग जेल में अशरफ से की थी मुलाकात, उस जगह खिंचवाया था फोटो और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umesh Pal Murder Case: सद्दाम ने पूर्व प्रधान संग जेल में अशरफ से की थी मुलाकात, उस जगह खिंचवाया था फोटो और...
Sat, 25 Mar 2023 08:36 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Mar 2023 08:36 AM IST
सार
सद्दाम अतीक अहमद और अशरफ के नाम पर अपने गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट भी कराता था। उमेश पाल हत्याकांड से पहले ही अशरफ ने सद्दाम को अलर्ट कर दिया था। इसलिए सद्दाम ने कुछ महीने पहले ही बरेली से दूरी बना ली थी और लल्ला गद्दी को अशरफ की गुर्गों से मुलाकात कराने का जिम्मा सौंपा था।
विज्ञापन
Umesh Pal Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सद्दाम अपने बहनोई अशरफ और अतीक के रसूख का पूरा फायदा उठाता था। उमेश पाल हत्याकांड से पहले उसने गांव के पूर्व प्रधान के साथ अशरफ से मुलाकात की थी। इन लोगों ने जेल में उस जगह फोटो खिंचवाया, जहां मुलाकातियों की पर्ची बनती है और मोबाइल प्रतिबंधित है।
सद्दाम अतीक अहमद और अशरफ के नाम पर अपने गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट भी कराता था। उमेश पाल हत्याकांड से पहले ही अशरफ ने सद्दाम को अलर्ट कर दिया था। इसलिए सद्दाम ने कुछ महीने पहले ही बरेली से दूरी बना ली थी और लल्ला गद्दी को अशरफ की गुर्गों से मुलाकात कराने का जिम्मा सौंपा था।
कुछ समय पहले प्रयागराज और कौशांबी की सीमा पर स्थित एक गांव के पूर्व प्रधान और एक अन्य के साथ सद्दाम ने बरेली जिला जेल पहुंचकर अशरफ से मुलाकात की थी। जेल परिसर में तीनों ने एक साथ फोटो खिंचवाए थे। जिस जगह पर फोटो खिंचवाए गए, वहां मुलाकातियों की पर्ची बनाई जाती हैं और आम लोगों को वहां फोन ले जाने की अनुमति भी नहीं है।
विज्ञापन
फोटो वायरल होने के बाद प्रयागराज पुलिस और बरेली एसआईटी पूर्व प्रधान और फोटो में नजर आ रहे युवक से पूछताछ कर सकती हैं। पूर्व प्रधान और अन्य युवक, सद्दाम के साथ पांच दिन शहर में ही रुके थे। तीनों सफेद रंग की कार से शहर में घूमते थे।

पुलिस इस कार के बारे में भी जानकारी कर रही है। किसी को शक न हो, इसलिए सद्दाम बरेली में एक साधारण कार लेकर आता था। हालांकि उस पर प्रयागराज का ही नंबर था। बताया जा रहा है कि सद्दाम के साथ आया पूर्व प्रधान एक राजनीतिक दल से जुड़ा है और गद्दी समाज में भी उसकी अच्छी पैठ है।
लल्ला का रिमांड मिला तो खुलेंगे कई राज
लल्ला के दिल में कई राज दफन हैं, जिनका खुलासा रिमांड के दौरान हो सकता है। उसकी निशानदेही पर एसआईटी अहम सुबूत जुटाकर विवेचना को मजबूत करेगी। इधर, उसके वकील ने कस्टडी रिमांड का विरोध करने की तैयारी कर ली है।
यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder: यहां की स्पेशल बिरयानी का दीवाना है अतीक का भाई अशरफ, अक्सर लाता था आरिफ; प्रॉपर्टी डीलर...

27 मार्च को रिमांड अर्जी पर होगी सुनवाई
एसआईटी ने लल्ला की तीन दिवसीय रिमांड लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। लल्ला के वकील ने इसका विरोध किया तो तारीख 27 मार्च डाल दी गई। अब एसआईटी दोबारा रिमांड के लिए पैरवी करेगी। साथ ही लल्ला के धारा 164 के तहत बयान कराने का कोर्ट से अनुरोध करेगी।

लल्ला के वकील गजेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त पुलिस करीब 24 घंटे उसे साथ रख चुकी है। ऐसे में रिमांड का कोई औचित्य नहीं बनता। अब केवल दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: 'बिटिया तुम भाग जाओ', हमले के बीच उमेश ने भतीजी से कही थी ये बात; ऐसा था खौफनाक मंजर