फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Umesh Pal Murder Case Atiq Ahmed and his brother Ashraf Jail can be changed

Umesh Pal Case: अतीक अहमद और अशरफ से जुड़ी बड़ी जानकारी, अब यहां शिफ्ट होगा माफिया; भाई की भी बदलेगी जेल!

Fri, 07 Apr 2023 11:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 07 Apr 2023 11:56 AM IST
सार

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की जेल बदली जा सकती है। अतीक अहमद को साबरमती जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है। वहीं, खीरी जेल के वरिष्ठ अधीक्षक विपिन को बरेली की जिम्मेदारी मिली है। 

विज्ञापन
Umesh Pal Murder Case Atiq Ahmed and his brother Ashraf Jail can be changed
अतीक और अशरफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवादों में घिरे बरेली केंद्रीय कारागार-2 के वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला को निलंबित करने के बाद शासन ने विपिन कुमार मिश्र को यह जिम्मेदारी सौंपी है। अब अशरफ की जेल बदलने की सुगबुगाहट है। इस मामले में गोपनीय रिपोर्ट शासन को भेजे जाने की चर्चा है।
विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड से अशरफ के जुड़ाव के बाद बरेली जिला जेल (केंद्रीय कारागार-2) करीब डेढ़ महीने से सुर्खियों में है। यहां जेल अधीक्षक से लेकर आरक्षियों तक करीब आठ लोग निलंबित हो चुके हैं और दो आरक्षी जेल में हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक के निलंबन के बाद खीरी जेल से विपिन कुमार मिश्र को बरेली में इस पद पर भेजा गया है। उनसे तत्काल प्रभाव से नया पदभार ग्रहण करने को कहा गया है। अभी तक जेलरों के हाथ में जेल प्रशासन की व्यवस्था थी।
विज्ञापन

संबंधित खबर- UP News: जेल से बाहर निकलने में डर रहा माफिया अशरफ, पेशी से पहले बिगड़ी तबीयत, धड़कनें बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
इधर, बरेली जेल में रहकर अशरफ ने गुर्गों के सहारे बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया था। इसी नेटवर्क का सहारा लेकर उसने उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रची थी। अब चर्चा है कि अतीक अहमद को साबरमती जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है। अशरफ को भी किसी बड़ी जेल में शिफ्ट करने की चर्चा है।

वारंट के बाद भी अशरफ को पेशी के लिए नहीं ले जा रही पुलिस

प्रयागराज सीजेएम कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस अशरफ को प्रयागराज नहीं ले जा सकी है। सप्ताह भर पहले प्रयागराज पुलिस ने जेल में वारंट और सीजेएम का आदेश दाखिल कर अशरफ को ले जाने की इच्छा जताई थी। इसके बाद प्रयागराज पुलिस लौटकर जेल नहीं पहुंची। अशरफ के परिजन, वकील और मीडिया के लोग अक्सर जेल गेट तक चक्कर लगाते रहते हैं। गुरुवार को एक बार फिर अशरफ को प्रयागराज ले जाने की चर्चा रही, हालांकि देर शाम तक ऐसी कोई कवायद नजर नहीं आई।

एक अन्य मामले में पेशी से पहले बिगड़ी तबीयत 

इसके अलावा अशरफ और उसके गुर्गों के खिलाफ सात मार्च को बिथरी चैनपुर थाने में कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इसमें एसआईटी जांच कर रही है। बरेली की भ्रष्टाचार निवारण मामलों संबंधी कोर्ट में इसी केस के सिलसिले में अशरफ की शुक्रवार को पेशी होनी थी। 

सुबह करीब दस बजे अशरफ को जेल के अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया। वहां जांच में उसका बीपी कम और धड़कनें बढ़ी मिलीं तो उसे कोर्ट नहीं ले जाया गया। सूत्रों का कहना है कि किसी अनजाने डर की वजह से ऐसा हुआ, हालांकि जेल के सूत्र अशरफ का रोजा होने की वजह से ऐसा होना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed