{"_id":"6897ba59f16e247a870a0147","slug":"two-youths-died-in-bike-collision-bareilly-news-c-400-1-ala1001-2001-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाइकों की टक्कर में दो युवकों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाइकों की टक्कर में दो युवकों की माैत
विज्ञापन
मृतक सुलेंद्र का फाइल फोटो रामनगर/गुलड़िया।
रामनगर/गुलड़िया। राखी का त्योहार मनाकर घर लौट रहे दंपती की बाइक शनिवार को सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।
इसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला और उसका बेटा गंभीर घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार आंवला थाना क्षेत्र के गांव उदयभानपुर उर्फ आनंदपुर के सुलेंद्र (28) अपनी पत्नी राजेश्वरी देवी और तीन साल के बेटे प्रमोद के साथ बाइक से राखी बांधने संभल के थाना कुढ़ फतेहगढ़ के गांव मढ़इयां में गए थे।
शनिवार दोपहर में वह लौट रहे थे। सायं करीब चार बजे सिरौली थाना क्षेत्र में आंवला-शाहबाद मार्ग पर ग्राम हरदासपुर के निकट राधाकुंज काॅलोनी के सामने उनकी बाइक में सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक पर सवार सभी लोग घिसटते हुए दूर जाकर गिरे।
इसमें एक बाइक पर सवार सुलेंद्र और दूसरी बाइक पर सवार आंवला थाने के गांव किटोना के ठाकुरदास (37) की मौके पर मौत हो गई। सुलेंद्र की पत्नी राजेश्वरी (27) देवी और बेटा प्रमोद (3) गंभीर घायल हो गए। ठाकुरदास भी अपनी ससुराल संभल जा रहे थे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुलेंद्र की पत्नी राजेश्वरी और बेटा प्रमोद को गंभीर हालत में बरेली भेज दिया है। यहां अस्पताल में भर्ती राजेश्वरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिरौली थाना पुलिस के प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद